दिवाली पर रात्रि में इस उपाय से चमक सकती है किस्मत, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, आर्थिक तंगी होगी दूर

दिवाली पर रात्रि में इस उपाय से चमक सकती है किस्मत : Dakshinavarti Shankh worship gives money in Diwali, Know Pujan Vidhi

दिवाली पर रात्रि में इस उपाय से चमक सकती है किस्मत, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, आर्थिक तंगी होगी दूर

DIWALI 2022

Modified Date: November 29, 2022 / 10:41 am IST
Published Date: October 18, 2022 6:01 pm IST

Dakshinavarti Shankh worship gives money हर साल कार्तिक मास के त्रयोदशी तिथि के दिन धनतेरस पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष यह पर्व 22 अक्टूबर 2022 के दिन हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। नरक चतुर्दशी और दिवाली 24 अक्टूबर 2022 को मनाई जाएगी। दिवाली (Diwali 2022) पर मां लक्ष्मी की पूजा पूरे विधि विधान के साथ करना चाहिए क्योंकि धन की देवी का वास वहीं होता है जहां प्रकाश और स्वच्छता पर जोर दिया हो। इस दिन घर का एक कोना भी अंधकार में नहीं होना चाहिए। दिवाली पर मां लक्ष्मी की रात्रि की पूजा का विधान है। इस दिन मां लक्ष्मी के अलावा उनकी सबसे प्रिय वस्तु दक्षिणावर्ती शंक की आराधना करने से देवी को प्रसन्न किया जा सकता है।

Read More :  bulldozer Mama on illegal construction: अंतरराज्यीय गांजा तस्करों के अवैध निर्माण पर चला मामा का बुलडोजर, सीएम शिवराज के निर्देशानुसार हुई कार्रवाई

क्या है दक्षिणावर्ती शंख?

Dakshinavarti Shankh worship gives money भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और देवी दुर्गा के हाथों में जो शंख सुशोभित है वही दक्षिणावर्ती शंख कहलाता है। जिस शंख का मुंह दक्षिण भाग की ओर खुलता है उसे दक्षिणावर्ती शंख कहते हैं। भगवती मां लक्ष्मी और दक्षिणावर्ती शंख दोनों की उत्पत्ति समुद्र से हुई है। पौराणिक कथा के अनुसार समुद्र मंथन से जो 14 रत्न प्राप्त हुए थे, उनमे से एक दक्षिणावर्ती शंख भी है।

Read More :  MP Police Transfer : पुलिस विभाग में हुए तबादले, लिस्ट जारी, जानें किसे मिली कौनसी जगह 

दिवाली पर कैसे करें दक्षिणावर्ती शंख की पूजा

दक्षिणावर्ती शंख को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। दिवाली के दिन इसे घर लाना बहुत शुभ माना जाता है। अगर सिद्ध मंत्रों से शंख की स्थापना की जाए तो जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती। दिवाली पर रात में मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान दक्षिणावर्ती शंख में गंगाजल भरकर पूजा की चौकी पर रखें दें, जहां देवी की आराधना कर रहे हो। फिर ‘ॐ श्री लक्ष्मी सहोदराय नम:’ का 108 बार जाप करें। लक्ष्मी पूजन के बाद इसे लाल कपड़े में लपेट कर तिजोरी या ऐसे पवित्र स्थान पर रखें जहां किसी की नजर न पड़ती हो। कहते हैं ऐसा करने पर धन से संबंधित सभी समस्याएं दूर हो जाती है और अपार धन की प्राप्ति होती है।

Read More : दुल्हन बनने को तैयार ये हसीना, 450 साल पुराने किले में लेंगीं सात फेरे! जानें क्या है खासियत 

दक्षिणावर्ती शंख को घर में रखने के लाभ

01. दक्षिणावर्ती शंख का घर में होना मां लक्ष्मी को सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि लाता है। इससे घर की बरकत और समृद्धि बनी रहती है।
02. दक्षिणावर्ती शंख के प्रभाव से बलशाली शत्रु भी शांत हो जाता है और जातक को कभी हानि नहीं पहुंचाता। भय, चोरी, दुर्घटना से भी यह रक्षा करता है। साथ ही नकारात्मक शक्तियां कभी घर में प्रवेश नहीं करती।
03. वास्तुदोष को दुरुस्त करने में दक्षिणावर्ती शंख की अहम भूमिका है। इसके प्रभाव से गृहक्लेश, गंभीर बीमारियां, आर्थिक संकट से छुटकारा मिलता है।

(Disclaimer: यह लेख मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। IBC24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।)


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।