Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान, जानें कब और कितने चरणों में होगा मतदान
Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान, जानें कब और कितने चरणों में होगा मतदान

Delhi Assembly Election 2025। Photo Credit- IBC24
Delhi Assembly Election 2025 Date: नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा कर दी गई है। बता दें कि, दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होगा। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे सामने आएंगे। मालूम हो की 70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी 2025 तक है। चुनाव के लिए नोटिफिकेशन 10 जनवरी को जारी किया जाएगा। इसी के साथ नामांकन की शुरुआत होगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 17 जनवरी है। नामांकन पत्र जांच की तारीख 18 फरवरी है। वहीं, नामांकन वापसी की आखिरी तारीख 20 जनवरी है।
Read More: Mukesh Chandrakar Murder Case Update: मुकेश चंद्राकर के हत्यारे सुरेश चंद्राकर पर PWD का शिकंजा, अब नहीं कर पाएंगे ये काम, जारी हुआ आदेश
EVM मतगणना के लिए पूर्णतया सुरक्षित
मुख्य चुनाव अधिकारी राजीव कुमार ने कहा कि, "EVM मतगणना के लिए पूर्णतया सुरक्षित हैं। EVM से छेड़छाड़ के आरोप निराधार हैं, हम अब इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि चुनाव के समय हम नहीं बोलते। VVPAT प्रणाली वाली EVM मतदान प्रणाली की सटीकता सुनिश्चित करती है। पुराने पेपर बैलट की वापसी अनुचित और प्रतिगामी है। इसका उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया को पटरी से उतारना है। "
Read More: Mohan Cabinet ke Faisle: प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी.. रोजगार से जोड़ने के लिए मोहन कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये अहम फैसले
70 विधानसभा सीटों पर होगा मतदान
सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (APP) ने दिल्ली (Delhi Assembly Election) की सभी 70 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। वहीं, कांग्रेस ने अब तक 48 और भाजपा ने सिर्फ 29 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की हैं। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी चौथी बार सत्ता में आने का प्रयास कर रही है।
Read More: Tax on Kumbh: कुंभ मेले में शामिल होने के लिए देना पड़ता था टैक्स, इस मुस्लिम बादशाह ने लागू किया था नियम, अंग्रेजों ने भी की थी खूब कमाई
दिल्ली में 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 मतदाता
दिल्ली विधानसभा चुनाव की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है, जिसमें कुल 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 मतदाता हैं। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सोमवार को मतदाता की अंतिम सूची जारी की, जिसमें जिनमें कुल 83 लाख 49 हजार 645 पुरुष और 71 लाख 73 हजार 952 महिला मतदाता शामिल हैं। थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 1261 है। उन्होंने कहा कि अब तक मतदाता पहचान पत्र पाने के लिए फर्जी दस्तावेज जमा करने के मामले में 24 लोगों के खिलाफ 8 एफआईआर दर्ज की गई हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने नए मतदाता पहचान पत्र प्राप्त करने के लिए फर्जी दस्तावेज जमा करने के खिलाफ चेतावनी दी है।
FAQ About Delhi Assembly Election 2025
दिल्ली विधानसभा चुनाव कब होगा?
निर्वाचन आयोग 7 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकता है, जिसमें दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान संभावित है।
दिल्ली विधानसभा में कुल कितनी सीटें हैं?
दिल्ली विधानसभा में कुल 70 सीटें हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदाताओं की कुल संख्या कितनी है?
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कुल एक करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 83 लाख 49 हजार 645 पुरुष, 71 लाख 73 हजार 952 महिलाएं और 1261 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
पिछले चुनावों में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन कैसा रहा था?
वर्ष 2015 में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 सीटें जीती थीं, जबकि 2020 में 62 सीटें हासिल की थीं।
फर्जी दस्तावेजों के जरिए मतदाता पहचान पत्र पाने के कितने मामले सामने आए हैं?
फर्जी दस्तावेज जमा करने के 24 मामलों में 8 एफआईआर दर्ज की गई हैं। निर्वाचन आयोग ने इस प्रकार की धोखाधड़ी के खिलाफ चेतावनी भी दी है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
Web Title: Delhi Assembly Election 2025 Date: Dates announced for Delhi Assembly Election 2025
Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi
और भी पढ़ें ›
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm