Donald Trump Warns Iran: ट्रंप ने फिर धमकाया ईरान को.. ‘बंद कर दें अमेरिकी ठिकानों पर हमले, वरना मिलेगी सिर्फ मौत’.. सुनें आप भी
Donald Trump Warns Iran Video: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की सेना को दी चेतावनी, "हमला बंद करो, वरना सिर्फ मौत मिलेगी", युद्ध में बढ़ रही मौतों की संख्या।
Donald Trump Warns Iran Video || Image- the washington post FILE
- ट्रंप की ईरान को धमकी, "हमले बंद करो"
- ईरान-इजरायल युद्ध में मरने वालों की संख्या बढ़ी
- ट्रंप ने दी "पूर्ण प्रतिरक्षा" की चेतावनी
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी), सेना और पुलिस बलों को चेतावनी देते हुए बड़ा बयान दिया है। ट्रम्प ने कहा कि अगर ईरान के सुरक्षाबल लड़ाई बंद कर देते हैं, तो उन्हें “पूर्ण प्रतिरक्षा” दी जाएगी। (Donald Trump Warns Iran Video) उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, “हमें जानकारी मिल रही है कि आईआरजीसी, सैन्य और अन्य सुरक्षा व पुलिस बल के कई सदस्य अब लड़ना नहीं चाहते और हमसे प्रतिरक्षा की मांग कर रहे हैं। जैसा कि मैंने कल रात कहा था, अभी उन्हें प्रतिरक्षा मिल सकती है, बाद में उन्हें सिर्फ मौत मिलेगी।”
ट्रंप की धमकी: ‘हथियार डाल दें या फिर मौत’
रविवार को जारी एक वीडियो संदेश में ट्रम्प ने दोहराया कि वह ईरानी क्रांतिकारी गार्ड और सैन्य पुलिस से हथियार डालने की अपील करते हैं। उन्होंने कहा, “मैं एक बार फिर आग्रह करता हूं कि वे अपने हथियार डाल दें और पूर्ण प्रतिरक्षा प्राप्त करें, अन्यथा निश्चित मृत्यु का सामना करें।”
मध्य पूर्व में युद्ध सोमवार को भी जारी रहा। इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर अपने हमले जारी रखे हैं। ईरान पहले भी पूरे क्षेत्र को बड़े युद्ध में झोंकने की चेतावनी देता रहा है, (Donald Trump Warns Iran Video) जिसमें इजरायल, खाड़ी अरब देशों और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को प्रभावित करने की बात शामिल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार को कई स्थानों पर हमले हुए।
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) March 2, 2026
युद्ध में अबतक करीब 555 की मौत
इस संघर्ष में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जानकारी के अनुसार चार अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं और कई अन्य घायल हुए हैं। ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने दावा किया है कि अमेरिका-इजरायल अभियान में कम से कम 555 लोगों की मौत हुई है। वहीं इजरायल में ईरानी मिसाइल हमलों में 11 लोगों के मारे जाने की खबर है।
ख़ामेनेई की पत्नी की भी मौत
शनिवार को युद्ध के शुरुआत के साथ ही अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर ताबड़तोड़ बमबारी की थी। (Donald Trump Warns Iran Video) इस एयर स्ट्राइक से ईरानी को सबसे बड़ा झटका तब लगा था जब उनके सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह ख़ामेनेई की मौत हो गई थी। ख़ामेनेई के साथ जान गंवाने वालो में ईरानी सेना के कई प्रमुख अफसर भी शामिल थे।
40 दिनों के राष्ट्रीय शोक का ऐलान
वही इस हमले में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की पत्नी मंसूरेह खोजस्तेह की भी मौत हो गई है। वह भी दूसरे लोगों के साथ इजराइली एयरस्ट्राइक में घायल हुई थीं। इस हमले में हुई मौतों के बाद ईरान ने 40 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- US Fighter Jet Crash News: अमेरिका का दो सुपर फाइटर जेट क्रैश! आग की लपटों में गिरते विमान का भयावह वीडियो वायरल, जंग में डोनाल्ड ट्रंप को पहला बड़ा झटका
- Tehsil Ashleel Dance Video: सरकारी दफ्तर में अश्लील डांस! होली के रंगारंग कार्यक्रम में डांसरों ने लगाए ठुमके, वीडियो देख लोग हुए हैरान
- Vishwanath & Sons Release Date: बड़े पर्दे पर लौटेगा सूर्या का जादू, इस दिन रिलीज होगी फिल्म ‘विश्वनाथ एंड संस’
यह भी देखे:-
- Purna Chandra Grahan 2026 Date: कल लगेगा साल 2026 का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण, क्या भारत में दिखेगी ये खगोलीय घटना, कब से कब तक रहेगा सूतक काल
- Saudi Ras Tanura Refinery: सबसे बड़ी तेल कंपनी पर ईरान का हमला, ड्रोन अटैक के बाद धुआं-धुआं हुआ पूरा शहर, पेट्रोल-डीजल सप्लाई हो सकती है बंद
- Holi Shayari in Hindi: इस होली रंगों की बारिश और शायरी की मिठास… अपनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं संदेश

Facebook


