आखिर किसने प्रेरित किया एकता को कसौटी जिंदगी के लिए

आखिर किसने प्रेरित किया एकता को कसौटी जिंदगी के लिए

आखिर किसने प्रेरित किया  एकता को कसौटी जिंदगी के लिए
Modified Date: November 29, 2022 / 02:27 am IST
Published Date: September 20, 2018 6:11 am IST

मुंबई। स्टारप्लस की प्रेम गाथा ‘कसौटी जिंदगी के’ आखिरकार वापस लौट आया है। यह शो 18 सालों बाद भारतीय टेलीविजन पर वापस लौट रहा है। इस शो को काफी प्यार और लोकप्रियाता मिली है और हमारे लिये और क्या-क्या होगा उसका बेसब्री से इंतजार है। 

अनुराग और प्रेरणा की प्रसिद्ध जोड़ी काफी सालों से हमारे दिलों में बसी हुई है और उनके नामों के पीछे क्या प्रेरणा रही, वह आखिरकार सामने आ गया। एकता कपूर ने ट्वीट करके एक क्विज के बारे में बताया, जहां उन्होंने दर्शकों से पूछा था कि किसके नाम पर प्रेरणा का नाम रखा गया और उसके बाद उन्होंने खुद ही नाम बताये।

 

उनके दिल के बेहद करीब इस शो के बारे में एकता कपूर ने कहा, ‘‘मैंने अनुराग का नाम अपने डायरेक्टर दोस्त अनुराग बासु के नाम पर रखा और मैं नायिका के नाम के बारे में सोच रही थी। तब मुझे प्रेरणा नाम बहुत अच्छा लगा था और यह एक बार में ही मुझे भा गया। प्रेरणा नाम अपने पिता के बहुत ही करीबी दोस्त प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा चोपड़ा के नाम से प्रेरित होकर रखा। अब वह श्रमण जोशी की पत्नी हैं।आगे वह कहती हैं, ‘‘अनुराग का मतलब है प्यार और प्रेरणा का अर्थ है, प्रेरित करने वाली और इस शो के लिये ये नाम पूरी तरह उपयुक्त थे।

वेब डेस्क IBC24

 


लेखक के बारे में