Mathura Road Accident News: पलक झपकते ही थम गई तीन दोस्तों की सांसे, इतने लोग गंभीर रूप से हुआ घायल, जानें कहां हुआ भीषण सड़क हादसा
Mathura Road Accident News: मथुरा जिले के जमुनापार थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है।
Mathura Road Accident News/ image source: ibc24
- मथुरा जिले के जमुनापार थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ।
- इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है।
- इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुई है।
Mathura Road Accident News: मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के जमुनापार थाना क्षेत्र में बलदेव रोड पर तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। सदर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) पीतम पाल सिंह ने बताया कि बाइक सवार गोपी (18) और छोटू (18) महावन से लौट रहे थे। (Mathura Road Accident News) वहीं, एक बुलेट पर सवार सौरभ (20), पीयूष (19) और दाऊदयाल (18) महावन की ओर जा रहे थे।
कैसे हुआ भीषण सड़क हादसा?
पीतम पाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम बलदेव रोड पर गोपालपुर के निकट दोनों बाइक टकरा गईं। (Mathura Road Accident News) टक्कर इतनी भीषण थी कि पांचों युवक सड़क पर गिर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने गोपी, छोटू और सौरभ को मृत घोषित कर दिया,वहीं पीयूष और दाऊदयाल का इलाज जारी है।
पुलिस ने शवों को भेजा पोस्टमार्टम के लिए
Mathura Road Accident News: सीओ ने बताया कि पांचों युवकों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था, जबकि पुलिस लगातार लोगों को हेलमेट पहनने की हिदायत देती है। (Mathura Road Accident News) पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- CM Yogi Adityanath News: उत्सव के रंग में डाला भंग तो उनका भविष्य भी हो जाएगा स्वाहा.. सीएम योगी आदित्यनाथ ने इन लोगों को दी खुली चेतावनी
- Jhalawar Minor Girls Trafficking Case: डांस बार में नौकरी का देते थे लालच, फिर नाबालिग बच्चियों को गंदे धंधे में धकेलता था गिरोह, पुलिस ने किया खुलासा तो उड़ गए सबके होश
- Asian Canoe Sprint Championship : टुर्केस्तान में एशियाई कैनो चैम्पियनशिप का उद्घाटन, ACC अध्यक्ष प्रशांत कुशवाहा ने किया शुभारंभ, भारत ने जीते 4 पदक

Facebook


