EPFO Interest Deposit Date 2026: प्राइवेट कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर.. सामने आई खातों में ब्याज जमा होने की टाइमिंग.. जानें कितना होगा इंटरेस्ट

EPFO Interest Deposit Date 2026: EPFO ने 8.25 प्रतिशत ब्याज दर बरकरार रखी, जानिए पीएफ खाते में ब्याज कब जमा होगा और प्रक्रिया क्या है।

EPFO Interest Deposit Date 2026: प्राइवेट कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर.. सामने आई खातों में ब्याज जमा होने की टाइमिंग.. जानें कितना होगा इंटरेस्ट

EPFO Interest Deposit Date 2026 || AI Generated File

Modified Date: July 2, 2026 / 08:34 pm IST
Published Date: July 2, 2026 8:33 pm IST
HIGHLIGHTS
  • EPF पर 8.25 प्रतिशत ब्याज दर बरकरार।
  • मंजूरी के बाद खातों में चरणबद्ध जमा होगा ब्याज।
  • करोड़ों सदस्य कर रहे ब्याज क्रेडिट का इंतजार।

नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के करोड़ों मेंबर इन दिनों अपने पीएफ खाते में वार्षिक ब्याज जमा होने का इंतजार कर रहे हैं। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए EPFO ने ब्याज दर 8.25 प्रतिशत पर बरकरार रखी है। (EPFO Interest Deposit Date 2026) ऐसे में बड़ी संख्या में कर्मचारी अपने पीएफ पासबुक की जांच कर रहे हैं कि ब्याज की राशि उनके खाते में कब दिखाई देगी। हर साल ब्याज दर घोषित होने और खाते में ब्याज जमा होने के बीच कुछ समय का अंतर रहता है, जिससे कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि आखिर ब्याज कब तक क्रेडिट होगा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

जानें क्या है ब्याज की दर

वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 28 फरवरी 2026 को हुई कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की बैठक में 8.25 प्रतिशत ब्याज दर की सिफारिश की गई थी। लगातार तीसरे वर्ष ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे पहले वित्त वर्ष 2022-23 में ब्याज दर 8.15 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.25 प्रतिशत की गई थी।

आखिर कब जमा होगी ब्याज की राशि?

हालांकि ब्याज दर घोषित होने के बाद यह राशि तुरंत कर्मचारियों के खातों में जमा नहीं होती। सबसे पहले केंद्रीय न्यासी बोर्ड की सिफारिश केंद्र सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजी जाती है। (EPFO Interest Deposit Date 2026) सरकार की स्वीकृति मिलने के बाद ही EPFO करोड़ों खातों में ब्याज की गणना और उसे जमा करने की प्रक्रिया शुरू करता है। इस दौरान प्रत्येक खाते में पूरे वर्ष के दौरान हुए जमा, निकासी, ट्रांसफर और अन्य लेन-देन का मिलान किया जाता है। यही वजह है कि ब्याज दिखाई देने में कुछ सप्ताह या कई बार कुछ महीने भी लग जाते हैं।

जुलाई के पहले महीने में जमा होगी ब्याज की राशि

पिछले वर्ष भी वित्त मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद जून में खातों को अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू हुई थी और जुलाई की शुरुआत तक अधिकांश सदस्यों के खातों में ब्याज जमा हो गया था। फ़िलहाल जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक़ सरकार एक-दो दिनों के भीतर ही खातों में रकम जमा करने की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार, अगले 15 दिनों के भीतर देशभर के करीब 7 करोड़ सक्रिय खातों में ब्याज की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

नजर आएगी पासबुक में जुड़ी राशि

EPFO दुनिया की सबसे बड़ी रिटायरमेंट सेविंग योजनाओं में से एक का संचालन करता है, जिसमें सात करोड़ से अधिक सक्रिय सदस्य जुड़े हुए हैं। इतने बड़े स्तर पर करोड़ों खातों में ब्याज की गणना और उसे अपडेट करना एक व्यापक प्रक्रिया होती है। (EPFO Interest Deposit Date 2026) इसलिए यदि किसी सदस्य के खाते में अभी तक ब्याज नहीं दिख रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। ब्याज चरणबद्ध तरीके से सभी पात्र खातों में जमा किया जाता है और प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह राशि पासबुक में दिखाई देने लगती है।

इन्हें भी पढ़ें:

बेंगलुरु खदान हादसा: सम्राट ने बिहार के सात प्रवासी श्रमिकों की मौत पर शोक जताया

‘टीबी मुक्त बिहार’ के तहत 14 अगस्त तक एक करोड़ लोगों की जांच पूरी करें : मुख्य सचिव

शक्तिशाली माइक्रोफोन से रिकॉर्ड से बाहर की बातें भी हो सकती हैं ‘रिकॉर्ड’: केरल विधानसभा अध्यक्ष

गोवा में मानव तस्करी रोधी अभियान के दौरान एक आरोपी गिरफ्तार, महिला मुक्त कराई गई

दिल्ली के रोहिणी में 54 एकड़ से अधिक भूमि पर मनोरंजन पार्क बनाने की डीडीए की योजना


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown