BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

बेंगलुरु खदान हादसा: सम्राट ने बिहार के सात प्रवासी श्रमिकों की मौत पर शोक जताया

बेंगलुरु खदान हादसा: सम्राट ने बिहार के सात प्रवासी श्रमिकों की मौत पर शोक जताया

बेंगलुरु खदान हादसा: सम्राट ने बिहार के सात प्रवासी श्रमिकों की मौत पर शोक जताया
Bhasha
Published: 02 Jul 2026 | 3:41 pmModified: 02 Jul 2026 | 3:41 pm

पटना, दो जुलाई (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बृहस्पतिवार को कर्नाटक के बेंगलुरु दक्षिण तालुक में हुए खदान हादसे में बिहार के सात श्रमिकों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया।

सम्राट ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि बेंगलुरु दक्षिण तालुक के मदापट्टन में पत्थर की एक खदान में हुए भीषण हादसे में बिहार के सात प्रवासी श्रमिकों की असामयिक मौत की खबर अत्यंत हृदयविदारक है।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजन को यह असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

सम्राट ने कहा कि इस कठिन घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएं शोक-संतप्त परिवारों के साथ हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, बेंगलुरु दक्षिण तालुक के मदापट्टन में पत्थर की एक खदान में बृहस्पतिवार सुबह काम के दौरान अचानक एक विशाल चट्टान गिर जाने से सात श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य श्रमिक घायल हो गए।

बताया जाता है कि हादसे के समय खदान परिसर में करीब 18 श्रमिक काम कर रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लगभग 40 फुट की ऊंचाई से एक विशाल चट्टान टूटकर काम कर रहे श्रमिकों पर आ गिरी। उन्होंने कहा कि हादसा इतना अचानक हुआ कि श्रमिकों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

जानकारी के मुताबिक, मृतक सभी दिहाड़ी मजदूर थे और स्टोन क्रशर स्थल पर कार्यरत थे।

अधिकारियों ने पुष्टि की है कि सभी सात मृतक बिहार के निवासी थे, जिसकी पहचान के प्रयास जारी हैं।

हादसे के बाद पुलिस, दमकल कर्मियों और राहत-बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर अभियान शुरू किया। भारी मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है।

भाषा

कैलाश पारुल

पारुल

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: बेंगलुरु खदान हादसा: सम्राट ने बिहार के सात प्रवासी श्रमिकों की मौत पर शोक जताया

शहर की खबरें
बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी

बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी

01 Oct 2026 | 11:59 pm
पटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार

पटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 11:44 pm
लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं

लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं

01 Oct 2026 | 11:19 pm
गंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर

गंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर

01 Oct 2026 | 10:03 pm
गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई

गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई

01 Oct 2026 | 8:42 pm
बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी

बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी

01 Oct 2026 | 5:33 pm
गडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया

गडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया

01 Oct 2026 | 4:10 pm
सम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई

सम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई

01 Oct 2026 | 2:53 pm