Fake Indian Sim Card Cambodia: भारत के 36 हजार फर्जी सिमकार्ड चल रहे थे इस देश में.. इस काम में किया जा रहा था इस्तेमाल, ED ने किया सनसनीखेज खुलासा..

Fake Indian Sim Card Cambodia: ईडी जांच में कंबोडिया से संचालित 36 हजार भारतीय सिम कार्डों का साइबर ठगी नेटवर्क उजागर।

Fake Indian Sim Card Cambodia: भारत के 36 हजार फर्जी सिमकार्ड चल रहे थे इस देश में.. इस काम में किया जा रहा था इस्तेमाल, ED ने किया सनसनीखेज खुलासा..

Fake Indian Sim Card Cambodia || AI Generated File

Modified Date: June 8, 2026 / 11:22 pm IST
Published Date: June 8, 2026 11:19 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कंबोडिया में सक्रिय मिले 36 हजार भारतीय सिम कार्ड।
  • 5,300 सिम कार्ड साइबर ठगी मामलों से जुड़े पाए गए।
  • कई राज्यों में छापेमारी कर बैंक खाते और दस्तावेज जब्त।

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का खुलासा किया है। जांच में पता चला है कि करीब 36,000 भारतीय सिम कार्ड कंबोडिया से संचालित किए जा रहे थे। (Fake Indian Sim Card Cambodia) इनमें से लगभग 5,300 सिम कार्ड देशभर में दर्ज साइबर ठगी के मामलों से जुड़े पाए गए हैं। ED के अनुसार, इन सिम कार्डों का इस्तेमाल कर लोगों से सैकड़ों करोड़ रुपये की ठगी की गई।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

भोले-भाले लोगों के नाम पर जारी किए गए सिम

यह मामला राजस्थान के जोधपुर साइबर पुलिस थाने में दर्ज FIR के आधार पर सामने आया। जांच में पता चला कि कुछ सिम विक्रेताओं ने लोगों को सिम पोर्ट कराने या नया सिम दिलाने के बहाने अतिरिक्त सिम कार्ड सक्रिय कर दिए। बाद में इन सिम कार्डों को मलेशियाई नागरिकों को कमीशन लेकर बेच दिया गया। आरोप है कि राहुल कुमार झा, मोहम्मद शरीफ, संदीप भट्ट समेत कई सिम विक्रेता इस नेटवर्क में शामिल थे। ये लोग कम पढ़े-लिखे और भोले-भाले लोगों को निशाना बनाते थे।

कई राज्यों में छापेमारी, बैंक खाते और दस्तावेज मिले

ED ने बताया कि इन सिम कार्डों का उपयोग कंबोडिया से बैठकर भारत में व्हाट्सएप कॉल और अन्य ऑनलाइन माध्यमों से साइबर ठगी करने के लिए किया जाता था। (Fake Indian Sim Card Cambodia) जांच के दौरान करीब 2.3 लाख मोबाइल नंबरों का विश्लेषण किया गया, जिसमें 36 हजार सिम कार्ड कंबोडिया में सक्रिय मिले।

मामले में ED की जयपुर जोनल टीम ने राजस्थान के किशनगढ़ और जोधपुर, महाराष्ट्र के नागपुर तथा पंजाब के लुधियाना समेत सात स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 30 बैंक खातों की पहचान की गई, कई अहम दस्तावेज और डिजिटल सबूत बरामद किए गए। साथ ही आरोपियों की चल और अचल संपत्तियों की जानकारी भी सामने आई है। ED इस पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े लोगों की आगे जांच कर रही है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:-

मुझे तो यह भी नहीं पता एलआईसी का दफ्तर कहां है, खुदरा शेयरधारकों को लाभ ही होगा: राजेश एक्सपोर्ट्स

विधान परिषद चुनाव: पवन सिंह, निशांत कुमार समेत राजग के नौ उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

बिहार में सड़क हादसे में आंध्र प्रदेश के तीन तीर्थयात्रियों की मौत पर नायडू ने शोक जताया

निशानेबाजी चयन ट्रायल: महिला 25मीटर पिस्टल में राही शीर्ष, मनु दूसरे पायदान पर

फिलीपीन में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया; 19 लोगों की मौत, सुनामी की लहरें उठीं


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown