Philippines Earthquake Latest Video: भूकंप के बाद चारो तरफ लाशें ही लाशें.. इस देश में हिली धरती तो समुंदर ने भी दिखाया अपना तांडव, देखें ये वीडियो
Philippines Earthquake Latest Video: दक्षिणी फिलीपीन में 7.8 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, कई मौतें और सुनामी लहरें दर्ज।
Philippines Earthquake Latest Video || Image- FMT file
- 7.8 तीव्रता के भूकंप में 35 लोगों की मौत।
- भूस्खलन और इमारतें ढहने से 200 से अधिक घायल।
- सुनामी लहरों के बाद तटीय इलाकों में नुकसान की खबरें।
दावाओ: दक्षिणी फिलीपीन में सोमवार सुबह 7.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसमें कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई और 200 से अधिक लोग घायल हो गए। अधिकांश मृतक और घायल क्षतिग्रस्त इमारतों तथा भूस्खलन की घटनाओं में प्रभावित हुए। (Philippines Earthquake Latest Video) अधिकारियों के अनुसार, भूस्खलन में अकेले 17 लोगों की जान गई। भूकंप के बाद समुद्र में एक मीटर तक ऊंची सुनामी लहरें भी उठीं, जिससे तटीय इलाकों में नुकसान की खबरें सामने आईं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
जनरल सैंटोस में इमारतें ढहीं, उड़ानें रद्द
भूकंप का सबसे अधिक असर जनरल सैंटोस शहर और मिंडानाओ क्षेत्र में देखा गया, जहां कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा। लगभग सात लाख आबादी वाला यह बंदरगाह शहर टूना प्रसंस्करण और व्यापारिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है। नागरिक उड्डयन अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों से जनरल सैंटोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया और 17 घरेलू उड़ानें रद्द कर दीं।
फिलीपीन ज्वालामुखी एवं भूकंप विज्ञान संस्थान के निदेशक टेरेसिटो बाकोलकोल के अनुसार, इस वर्ष का सबसे शक्तिशाली भूकंप मिंडानाओ द्वीप के तट से दूर समुद्र में 33 किलोमीटर की गहराई पर आया। इसका केंद्र सारंगानी प्रांत के मासिम शहर से लगभग 32 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था। (Philippines Earthquake Latest Video) उन्होंने लोगों को चेतावनी दी कि वे विशेषज्ञों की अनुमति के बिना क्षतिग्रस्त मकानों में वापस न जाएं, क्योंकि आफ्टरशॉक आने की आशंका बनी हुई है।
समुन्दर से उठी खतरनाक लहरें
भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग घबराकर घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। आपदा-प्रतिक्रिया अधिकारियों ने बताया कि कई स्थानों पर लोग संतुलन तक नहीं बना पा रहे थे। स्कूल खुलने के पहले ही दिन 100 से अधिक छात्र ध्वजारोहण समारोह में मौजूद थे, जिनमें कुछ घायल हुए और कई छात्र डर के कारण बेहोश हो गए। मलेशिया के सबाह राज्य सहित पड़ोसी क्षेत्रों में भी झटके महसूस किए गए।
भूकंप के बाद फिलीपीन, इंडोनेशिया, पलाऊ और जापान के कुछ हिस्सों में सुनामी की छोटी लहरें दर्ज की गईं। सारंगानी और सुल्तान कुदरत प्रांतों में एक मीटर तक ऊंची लहरें देखी गईं, जबकि इंडोनेशिया के सुलावेसी तट पर 83 सेंटीमीटर और पलाऊ में 30 सेंटीमीटर ऊंची लहरें दर्ज हुईं। (Philippines Earthquake Latest Video) फिलीपीन के राष्ट्रपति Ferdinand Marcos Jr. ने राहत और बचाव कार्य तेज करने का निर्देश देते हुए कहा कि सरकार मिंडानाओ के लोगों के साथ खड़ी है। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने बाद में स्पष्ट किया कि अब सुनामी का बड़ा खतरा लगभग टल चुका है।
Earthquake in General Santos City, The Philippines on June 8, 2026 pic.twitter.com/ye8LHYwVzB
— Noypi (@noypistuff) June 8, 2026
EARTHQUAKE DURING FLAG CEREMONY
A magnitude 7.8 earthquake shook Mahayahay Elementary School in Malita, Davao Occidental while a flag ceremony was being conducted.#Earthquake #Philippines 🇵🇭😭🫨 pic.twitter.com/WDfDeArEKC
— Whale | Decentra👀 (@whale_decentra) June 8, 2026
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
इन्हें भी पढ़ें:-
मुझे तो यह भी नहीं पता एलआईसी का दफ्तर कहां है, खुदरा शेयरधारकों को लाभ ही होगा: राजेश एक्सपोर्ट्स
विधान परिषद चुनाव: पवन सिंह, निशांत कुमार समेत राजग के नौ उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन
बिहार में सड़क हादसे में आंध्र प्रदेश के तीन तीर्थयात्रियों की मौत पर नायडू ने शोक जताया
निशानेबाजी चयन ट्रायल: महिला 25मीटर पिस्टल में राही शीर्ष, मनु दूसरे पायदान पर
फिलीपीन में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया; 19 लोगों की मौत, सुनामी की लहरें उठीं

Facebook


