Oman Oil Tanker Fire Video: ओमान तट पर तेल टेंकर में लगी भीषण आग, इस हाल में फंसे से 24 भारतीय चालक दल के सदस्य, जानें कैसे किया गया रेस्क्यू

Oman Oil Tanker Fire Video: ओमान तट के पास तेल टैंकर में आग लगी, सभी 24 भारतीय चालक दल सुरक्षित बचाए गए।

Oman Oil Tanker Fire Video: ओमान तट पर तेल टेंकर में लगी भीषण आग, इस हाल में फंसे से 24 भारतीय चालक दल के सदस्य, जानें कैसे किया गया रेस्क्यू

Oman Oil Tanker Fire Video || ANI News File

Modified Date: June 8, 2026 / 10:49 pm IST
Published Date: June 8, 2026 10:47 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ओमान तट के पास तेल टैंकर में लगी भीषण आग।
  • सभी 24 भारतीय चालक दल के सदस्य सुरक्षित बचाए गए।
  • आग लगने के कारणों की जांच में जुटी समुद्री एजेंसियां।

नई दिल्ली: ओमान के तट के पास एक तेल टैंकर में आग लगने की घटना के बाद उस पर सवार सभी 24 भारतीय चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया है। (Oman Oil Tanker Fire Video) ओमान की समुद्री बचाव एजेंसियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

भारतीय दूतावास ने जताया आभार

मस्कट स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए ओमानी अधिकारियों का धन्यवाद किया। दूतावास ने कहा कि उनकी तेज कार्रवाई से सभी भारतीय नाविकों की जान सुरक्षित बचाई जा सकी। केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के अनुसार, एमटी मरिवेक्स नामक तेल टैंकर में सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे आग लगने की सूचना मिली। यह जहाज मेडागास्कर के झंडे के तहत संचालित हो रहा था और घटना के समय होर्मुज जलडमरूमध्य के दक्षिणी क्षेत्र में मौजूद था।

जहाज पर नहीं था कोई कार्गो

मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि टैंकर खाली था और उस पर कोई तेल या अन्य माल नहीं लदा हुआ था। जहाज पर केवल भारतीय नाविक ही मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। (Oman Oil Tanker Fire Video) यह भी पता लगाया जा रहा है कि जहाज किसी बाहरी हमले या प्रोजेक्टाइल की चपेट में आया था या नहीं। फिलहाल इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

भारतीय एजेंसियां लगातार संपर्क में

भारत सरकार का पोत परिवहन मंत्रालय, विदेश मंत्रालय भारतीय दूतावास और भारतीय नौसेना लगातार मामले पर नजर बनाए हुए हैं। जहाज के मालिकों से भी संपर्क कर पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:-

मुझे तो यह भी नहीं पता एलआईसी का दफ्तर कहां है, खुदरा शेयरधारकों को लाभ ही होगा: राजेश एक्सपोर्ट्स

विधान परिषद चुनाव: पवन सिंह, निशांत कुमार समेत राजग के नौ उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

बिहार में सड़क हादसे में आंध्र प्रदेश के तीन तीर्थयात्रियों की मौत पर नायडू ने शोक जताया

निशानेबाजी चयन ट्रायल: महिला 25मीटर पिस्टल में राही शीर्ष, मनु दूसरे पायदान पर

फिलीपीन में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया; 19 लोगों की मौत, सुनामी की लहरें उठीं


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown