Former cricketers Letter Imran Khan: पूर्व क्रिकेटरों को इमरान खान की चिंता.. फिर लिखा पाकिस्तानी PM को खत, रखी हैं यह तीन मांगे सामने, भारत के इन दिग्गजों के भी हस्ताक्षर
इमरान खान के स्वास्थ्य को लेकर 22 पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कप्तानों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर तीन प्रमुख मांगें रखी हैं।
Former cricketers Letter Imran Khan || Image- ANI News File
- 22 पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान पीएम को पत्र ग
- इमरान की स्वतंत्र स्वास्थ्य जांच की मांग
- साप्ताहिक पारिवारिक मुलाकात बहाल करने की मां
नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेटर इमरान खान के इलाज और स्वास्थ्य को लेकर 22 पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कप्तानों ने एक बार फिर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। (Former cricketers Letter Imran Khan) यह पत्र ऐसे समय आया है जब पाकिस्तान पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पूरी तरह पालन नहीं करने के आरोप लग रहे हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
ये तीन मांगे है पत्र में शामिल
पूर्व कप्तानों ने पत्र में इमरान खान से जुड़े तीन प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित मेडिकल बोर्ड को पूरी और स्वतंत्र स्वास्थ्य जांच करने की अनुमति दी जाए। इसमें इमरान खान के अपने डॉक्टर भी शामिल हों। खास तौर पर उनकी दाईं आंख की रोशनी कम होने की खबरों की जांच की जाए।
पूर्व कप्तानों ने कहा है कि, सुप्रीम कोर्ट द्वारा बहाल की गई परिवार की साप्ताहिक मुलाकातों को बिना किसी रुकावट या प्रशासनिक देरी के जारी रखा जाए। (Former cricketers Letter Imran Khan) तीसरी और आखिरी मांग करते हुए लिखा है कि, मेडिकल जांच के नतीजे चाहे जो हों, डॉक्टरों द्वारा सुझाए गए इलाज को बिना देरी के उपलब्ध कराया जाए।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
भारत के इन दिग्गजों के हस्ताक्षर
बताया जा रहा है कि इन पूर्व कप्तानों ने इससे पहले फरवरी में भी इसी तरह का पत्र लिखा था। इस बार का पत्र सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पूरी तरह लागू नहीं होने के बाद सामने आया है। इस पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले 22 पूर्व कप्तानों में भारत के कपिल देव, सुनील गावस्कर और दिलीप वेंगसरकर भी शामिल हैं।
BREAKING NEWS: 22 Former international cricket captains have once again written a letter to Pakistan PM over the treatment for Imran Khan. They first wrote a similar letter in February and this one comes after Pak allegedly didn’t completely comply with SC directions.
They have… pic.twitter.com/9Q6bKLF7qc— Vikrant Gupta (@vikrantgupta73) August 23, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
हम हर महीने न्यूयॉर्क शहर के आकार के बराबर एक नया शहर बना रहे हैं, जलवायु के लिए चिंताजनक बात
संकट को अवसर में बदलने वाली पांच भारतीय कंपनियों की कहानी बताएगी नई किताब
उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष पर राष्ट्रगान के बीच में कार्यक्रम छोड़कर जाने का आरोप, वीडियो वायरल
ग्रासिम को वित्त वर्ष 2026-27 में दो लाख करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद: कुमार मंगलम बिड़ला
लाल गेंद के खेल पर काम करने के लिए आईपीएल का मौका छोड़ा सारांश ने: चंद्रकांत पंडित

Facebook


