Bangladesh Premier League: अब नहीं होगा ‘प्रीमियर लीग’.. क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष ने दिया पैसे की तंगी का हवाला, हो चुका है 40 करोड़ का नुकसान
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने वित्तीय नुकसान के चलते 2026 में बांग्लादेश प्रीमियर लीग आयोजित नहीं करने का संकेत दिया है।
Bangladesh Premier League suspended for overhaul || Image- BPL File
- 2026 में BPL आयोजन की संभावना नहीं
- BCB को 40 करोड़ टका नुकसान
- फ्रेंचाइजी भुगतान व्यवस्था की समीक्षा जारी
ढाका: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीबी के अध्यक्ष तमीम इकबाल ने साफ कर दिया है कि 2026 में बांग्लादेश प्रीमियर लीग के आयोजन की संभावना नहीं है। (Bangladesh Premier League suspended for overhaul) देश की प्रमुख फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग के पिछले दो एडिशन से बोर्ड को करीब 40 करोड़ टका का नुकसान हुआ है। तमीम ने कहा कि जब तक वित्तीय व्यवस्था ठीक नहीं होती, तब तक हर साल BPL आयोजित करने की कोई जरूरत नहीं है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
टीमों के बकाये का किया जाएगा भुगतान
तमीम ने कहा कि फ्रेंचाइजी क्रिकेट से BCB को कमाई होनी चाहिए, लेकिन पिछले दो साल में बोर्ड को नुकसान हुआ है। इसलिए वह जल्दबाजी में टूर्नामेंट आयोजित करने के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर BPL को सही तरीके से तैयार करने में 6, 12 या 24 महीने भी लगते हैं, तो वह इसके लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि बोर्ड ने फ्रेंचाइजी के साथ बातचीत शुरू कर दी है। जिन टीमों पर भुगतान बकाया है, उनके मामलों को सुलझाया जा रहा है। बैंक गारंटी और भुगतान से जुड़े मामलों का निराकरण किया जा रहा है।
तमीम के मुताबिक, बोर्ड चाहता है कि अप्रैल-मई तक सभी फ्रेंचाइजी तय हो जाएं, ताकि किसी टीम के डिफॉल्ट करने की स्थिति में तीन-चार महीने पहले ही वैकल्पिक टीम की व्यवस्था की जा सके। (Bangladesh Premier League suspended for overhaul) उन्होंने कहा कि बीपीएल एक बड़ा क्रिकेट ब्रांड है और इसे ट्रांसपेरेंसी के साथ उसकी प्रतिष्ठा बनाए रखते हुए आयोजित किया जाना चाहिए।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
उन्होंने यह भी कहा कि बीपीएल में विदेशी फ्रेंचाइजी को शामिल करने की संभावना पर विचार किया जा रहा है। हालांकि, इसके लिए देश और बीसीबी के नियमों को देखा जाएगा। इस बीच BCB ने 28 अगस्त से 9 सितंबर तक अंडर-17, अंडर-19 और अंडर-23 खिलाड़ियों के लिए गेम डेवलपमेंट टूर्नामेंट की घोषणा की है। तमीम ने यह भी संकेत दिया कि भारत के खिलाफ सितंबर में प्रस्तावित सीरीज के कार्यक्रम में बदलाव हो सकता है।
🚨 बांग्लादेश प्रीमियर लीग इस साल नहीं होगी!
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने वित्तीय नुकसान और फ्रेंचाइज़ी से जुड़ी समस्याओं के चलते इस साल BPL नहीं कराने का फैसला किया है। पिछले दो सीजन में बोर्ड को करीब 40 करोड़ टका का नुकसान हुआ।
अब BCB लीग को नए तरीके से तैयार करके अगले साल… pic.twitter.com/yWZrXWwa0K
— KUMAR (@kumarupdate9) August 23, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
हम हर महीने न्यूयॉर्क शहर के आकार के बराबर एक नया शहर बना रहे हैं, जलवायु के लिए चिंताजनक बात
संकट को अवसर में बदलने वाली पांच भारतीय कंपनियों की कहानी बताएगी नई किताब
उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष पर राष्ट्रगान के बीच में कार्यक्रम छोड़कर जाने का आरोप, वीडियो वायरल
ग्रासिम को वित्त वर्ष 2026-27 में दो लाख करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद: कुमार मंगलम बिड़ला
लाल गेंद के खेल पर काम करने के लिए आईपीएल का मौका छोड़ा सारांश ने: चंद्रकांत पंडित

Facebook


