IBC24 Swarn Sharda Scholarship 2022 : 12वीं टॉपर कीर्ति साहू बोलीं- मन में विश्वास हो तो हर मुश्किल काम आसान हो जाता है..
IBC24 Swarn Sharda Scholarship 2022 : 12वीं टॉपर कीर्ति साहू बोलीं- मन में विश्वास हो तो हर मुश्किल काम आसान हो जाता है..
IBC24 Swarn Sharda Scholarship 2022
रायपुर। अपने सामाजिक सरोकारो को निभाते हुए IBC24 समाचार चैनल हर साल स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप सम्मान से जिले की टॉपर बेटियों को सम्मानित करता है। इस साल भी IBC24 समाचार चैनल की ओर से स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप दिया जा रहा है। IBC24 की ओर से दी जाने वाली स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप केवल टॉपर बेटियों को ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के प्रत्येक संभाग के टॉपर बेटों को भी दी जाएगी। कोरबा की कीर्ति ने अपने नाम के अनुरूप ही जिले का मान बढ़ाया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं की परीक्षा में 92% अंक हासिल कर पूरे जिले के छात्राओं में अव्वल स्थान हासिल किया है। कीर्ति साहू ने कॉमर्स ग्रुप में 460 अंक लाया है।
कीर्ति साहू ने कहा कि “अच्छी पढ़ाई के लिए जरूरी है कि कोई आपको गाइड भी करे। यह काम मेरी दीदी और मम्मी ने किया। आज की सफलता में उनका श्रेय शामिल है।“
कीर्ति बढ़ाएंगी सीए बनकर अपने परिवार की कीर्ति
कीर्ति साहू की जुबानी… मेरी मां शिक्षक हैं और पापा बाजार में एक छोटी सी दुकान चलाते हैं। मेरे सामने सबसे बड़ी चुनौती जिला टॉपर बनने की थी। मन में विश्वास और एक परफैक्ट रणनीति के जरिए ही यह मंजिल हासिल हो सकती थी। मैंने यही किया। इस मंजिल तक पहुंचने में मेरी बड़ी बहन और मम्मी ने बहुत मदद की। वह मुझे एक तरफ मोटिवेट करती रही तो वहीं पढ़ाई में हर स्तर पर मदद भी करती रही। मुझे संसाधनों की कमी न हो पाए, इसके लिए पापा जुटे रहे। बड़ी बहन ने मेरे साथ मिलकर सब्जेक्टिव डिसक्शन और टाइमिंग का खाका बनाया।
मां ने अपने शैक्षणिक अनुभव के अनुरूप सही दिशा में पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। स्कूल टीचर्स ने भी हर समय मुझे आगे बढ़ने और अच्छी रणनीति से पढ़ाई करने के लिए उत्साहित किया। मैं बीबीए की पढ़ाई करूंगी। ग्रेजुएशन के बाद मेरी इच्छा है कि मैं चार्टर्ड एकाउंटेंट बनूं। इसके लिए कड़ी मेहनत और आंकड़ों की अच्छी समझ चाहिए होती है। खाता-बही से जुड़े कानूनों और नियम की जानकारी चाहिए। इस सब में मेरा इंट्रेस्ट है। इसकी तैयारी में जुटी हूं। अपनी पढ़ाई के लिए पूरा समय दिया। साथ में मां के साथ घरेलू काम में हाथ भी बंटाया। मैंने अपने शौक भी जीए। मुझे क्राफ्ट, पेंटिंग का शौक है। खाली वक्त में पेंटिंग करती हूं। कुछ सोचती हूं और उसे शीट पर उतार देती हूं। यह मेरी ऐसी हॉबी है जो मुझे रिफ्यूल करती है। आईबीसी-24 की स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप मुझे अपनी मंजिल तक पहुंचने में मददगार सिद्ध होगी।

Facebook


