IBC24 Swarn Sharda Scholarship 2022 : 12वीं टॉपर उमा सोनी बोलीं- टीना डाबी हैं मेरी रोलमॉडल
IBC24 Swarn Sharda Scholarship 2022 : 12वीं टॉपर उमा सोनी बोलीं- टीना डाबी हैं मेरी रोलमॉडल
IBC24 Swarn Sharda Scholarship 2022: Success Story of 12th Topper uma soni
रायपुर। IBC24 Swarn Sharda Scholarship 2022 : अपने सामाजिक सरोकारो को निभाते हुए IBC24 समाचार चैनल हर साल स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप सम्मान से जिले की टॉपर बेटियों को सम्मानित करता है। इस साल भी IBC24 समाचार चैनल की ओर से स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप दिया जा रहा है। IBC24 की ओर से दी जाने वाली स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप केवल टॉपर बेटियों को ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के प्रत्येक संभाग के टॉपर बेटों को भी दी जाएगी। बलरामपुर जिले की उमा सोनी ने जिले का मान बढ़ाया है। 12वीं परीक्षा में 471 अंक हासिल किया। उमा सोनी ने शा. कन्या हा. से. वॉड्रफ नगर, बलरामपुर में अपना पढ़ाई पूरी की है।
उमा सोनी ने कहा कि “स्वामी विवेकानंद की जीवनी पढ़कर मुझे पढ़ाई की प्रेरणा मिलती है। जब जितना समय मिलता है उनके कोट्स व विचारों को जीवन में उतारती हूं।“
उमा के ख्वाबों को पूरा करने में सहायक हुई मिशन-90 योजना
उमा सोनी की जुबानी.. मैंने दसवीं कक्षा में भी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़ी थी, लेकिन टॉपर नहीं बन सकी थी। महज 6 अंकों से रह जाना बहुत अखरा था। इसलिए यह संकल्प था कि 12वीं में हर सूरत में टॉपर बनना है। इसलिए मैंने रोजाना 6 घंटे हार्ड स्टडी की। कहीं भी कोई डाउट होता तो बिलासपुर में बड़े भाई से पूछती थी। मेरी सफलता में मेरे बीईओ सर का भी योगदान है। वे हमेशा मुझे मोटिवेट करते थे। स्कूल टीचर्स ने भी पीछे नहीं रहने दिया। जिले में संचालित मिशन-90 योजना ने भी मदद की। जहां अटकती तो इसमें विशेषज्ञ शिक्षकों से बात करती। बारहवीं में टॉपर के लिए ग्यारवीं का अच्छा बेस काम आता है, लेकिन वह समय कोरोना में चला गया। ऑनलाइन क्लासेस लेना पड़ीं। मैं आईएएस बनना चाहती हूं। अभी इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन करके यूपीएससी की तैयारी में जुट जाऊंगी। कलेक्टर के रूप में मैं ज्यादा प्रभावी ढंग से समस्याओं को एड्रेस कर पाऊंगी। स्कूलों में शिक्षकों की कमी है, समय पर पढ़ाई नहीं हो पाती। इस सब कारणों से कई प्रतिभाएं पनप नहीं पाती। कलेक्टर के रूप में यह मेरा कोर विषय होगा। स्वामी विवेकानंद मेरे आदर्श हैं। यूपीएससी तैयारी के लिए मेरी रोलमॉडल टीना डाबी हैं। मैं पढ़ाई के अलावा खेलती हूं तो शतरंज। अपने आपको रिफ्रेश रखने के लिए धूमधड़ाका साउथ की फिल्में देखती हूं। आईबीसी-24 की स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप मददगार सिद्ध होगी। मुझे मुख्यमंत्री जी के साथ हेलीकॉप्टर सैर का भी क्रेज है। उन्होंने कहा था टॉपर को हेलीकॉप्टर में घुमाएंगे।

Facebook


