INDIA Alliance Meeting Delhi : INDIA गठबंधन की आज बड़ी बैठक! राहुल, ममता, अखिलेश समेत 23 दल जुटेंगे, AAP-DMK की दूरी ने बढ़ाए सवाल

दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आज INDIA गठबंधन की अहम बैठक होने जा रही है। बैठक में राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव समेत 23 विपक्षी दलों के नेता शामिल होंगे। हालांकि गठबंधन के दो प्रमुख सहयोगी दल AAP और DMK इस बैठक से दूर रहेंगे।

INDIA Alliance Meeting Delhi : INDIA गठबंधन की आज बड़ी बैठक! राहुल, ममता, अखिलेश समेत 23 दल जुटेंगे,  AAP-DMK की दूरी ने बढ़ाए सवाल

INDIA Alliance Meeting Delhi / Image Source : IBC24

Modified Date: June 8, 2026 / 08:06 am IST
Published Date: June 8, 2026 7:52 am IST
HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में आज INDIA गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक, 23 दलों ने भागीदारी की पुष्टि की
  • राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव समेत कई दिग्गज नेता होंगे शामिल
  • AAP और DMK बैठक में शामिल नहीं होंगी, विपक्षी रणनीति पर रहेगी नजर

नई दिल्ली: INDIA Alliance Meeting Delhi :  आज विपक्षी आई.एन.डी.आई.ए (I.N.D.I.A) गठबंधन की एक बड़ी बैठक होने जा रही है। यह बैठक आज दोपहर 12 बजे दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित की गई है।इस बैठक में राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव समेत कुल 23 विपक्षी दलों के नेता शामिल होने जा रहे हैं।

AAP और DMK बैठक में नहीं हो रही शामिल

इस बैठक के लिए पहले से कोई एक एजेंडा तय नहीं किया गया है, जिसके कारण बैठक में शामिल होने वाले सभी दल स्वतंत्र हैं और वे अपने-अपने प्रमुख मुद्दे इस मंच पर उठा सकते हैं।इस बीच विपक्ष के लिए एक बड़ी बात यह भी है कि गठबंधन के दो प्रमुख सहयोगी दल आम आदमी पार्टी (AAP) और डीएमके (DMK) इस बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं।

मोदी सरकार की नीतियों पर जयराम रमेश का हमला

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर केंद्र सरकार की नीतियों और फैसलों की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के कुछ कदम लोकतांत्रिक संस्थाओं और मूल्यों को प्रभावित कर रहे हैं। जयराम रमेश ने दावा किया कि इन नीतियों का असर लोगों के मतदान अधिकारों पर पड़ रहा है और संवैधानिक व्यवस्था पर दबाव बनाया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं के खिलाफ जांच एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें :

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.