Iraq Road Accident: यात्री बस में मची चीखपुकर, देखते ही देखते बदल गए हालात, थम गई 21 लोगों की सांसें, नहीं मिला संभलने का मौका
Iraq Road Accident: यात्री बस में मची चीखपुकर, देखते ही देखते बदल गए हालात, थम गई 21 लोगों की सांसें, नहीं मिला संभलने का मौका
Iraq Road Accident | Photo Credit: AI
- नासिरिया बस हादसा
- यात्रियों को निकालना मुश्किल हुआ
- प्रधानमंत्री की जांच, विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई
इराक: Iraq Road Accident दक्षिणी इराक में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई। जबकि 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। (Iraq Accident News)
Iraq Bus Accident मिली जानकारी के अनुसार, घटना नासिरिया शहर का है। (Nasiriyah Bus Accident) यहां एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई और उसमें भीषण आग लग गई। हादसे के बाद बस के भीतर फंसे यात्रियों को निकालने की कोशिश की गई, लेकिन आग इतनी भयावह थी कि 21 लोगों ने मौके पर या अस्पताल में दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से अधिकांश की स्थिति गंभीर बनी हुई है और वे गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
प्रधानमंत्री ने दिए जांच के आदेश
इराकी प्रधानमंत्री अली अल-जैदी ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है और दुर्घटना के कारणों की जाँच के आदेश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि इराक में खराब सड़कों, तेज रफ्तार और यातायात नियमों के उल्लंघन के कारण आए दिन ऐसे दर्दनाक हादसे होते रहते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Aaj Ka Panchang 8 June 2026 : आज कुंभ के बाद मीन राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, जानें किस समय रहेगा राहुकाल और दिशाशूल
- MP Rajya Sabha Chunav: MP में दिलचस्प हुआ राज्यसभा का चुनाव! तीसरी सीट पर भी भाजपा ने उतारा प्रत्याशी, इस नेता को मिला टिकट
- Vande Bharat: राजधानी में ‘इंडिया ब्लॉक’ की बैठक, मीटिंग से पहले सामने आई नाराजगी, क्या दीदी की वापसी से बदलेगा गठबंधन का समीकरण?

Facebook


