IBC24 Swarn Sharda Scholarship 2022 : स्ट्रेटजी बनाकर गंभीरता से किया पढ़ाई, अब डॉक्टर बनने के लिए वेदिका कर रही है तैयारी

स्ट्रेटजी बनाकर गंभीरता से किया पढ़ाई! IBC24 Swarn Sharda Scholarship 2022: Success Story of 12th Topper vedika soni

IBC24 Swarn Sharda Scholarship 2022 : स्ट्रेटजी बनाकर गंभीरता से किया पढ़ाई, अब डॉक्टर बनने के लिए वेदिका कर रही है तैयारी
Modified Date: November 28, 2022 / 09:44 pm IST
Published Date: July 7, 2022 7:29 am IST

रायपुर। अपने सामाजिक सरोकारो को निभाते हुए IBC24 समाचार चैनल हर साल स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप सम्मान से जिले की टॉपर बेटियों को सम्मानित करता है। इस साल भी IBC24 समाचार चैनल की ओर से स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप दिया जा रहा है। IBC24 की ओर से दी जाने वाली स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप केवल टॉपर बेटियों को ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के प्रत्येक संभाग के टॉपर बेटों को भी दी जाएगी। बेमेतरा जिले की वेदिका सोनी ने जिले का मान बढ़ाया है। 12वीं परीक्षा में 459 अंक हासिल किया। वेदिका सोनी ने ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल, बेमेतरा में अपना पढ़ाई पूरी की है।

“मैं पढ़ाई को लेकर कभी कैजुअल नहीं रही। शुरू से ही मैंने अपनी स्टडी स्ट्रेटजी में गंभीरता को समाहित किया। मेहनत करो नतीजे अपने आप आएंगे, इसी मूलमंत्र को लेकर चल रही हूं।“

डॉक्टर बनने की ख्वाहिश लिए वेदिका कर रही आगे का रास्ता तय

वेदिका सोनी की जुबानी…पापा मोटर मैकेनिक हैं। ट्रैक्टर सुधारते हैं। मेरी पढ़ाई की स्ट्रेटजी शुरू से ही मजबूत रही है। स्कूल की दूसरी कक्षाओं में भी मैंने इसे कैजुअल नहीं लिया। स्कूल के अलावा सुबह-शाम का वक्त तय रखा। उस समय पर पढ़ने बैठने की आदत डाली। मैं जानती हूं कि हम अच्छी मेहनत करें तो नतीजे हमारे फेवर में जरूर आते हैं। इसी महामंत्र को मैंने अपनाया। एक टॉपर को नए ढंग से पढ़ने की जरूरत होती है। समय सिर्फ देने से टॉपर नहीं बना जा सकता। सिलेबस इस तरह से डिजाइन किया जाने लग गया है कि हर कोई इसमें ट्रैप हो सकता है। इसलिए विषयों को गहराई से समझना होता है। ताकि वैल्युअर को समझाया जा सके। इसलिए किसी भी विषय का रट्टा नहीं मारना चाहिए। रट्टा मारने से हम एक लाइन भूले तो सारा सवाल गायब हो जाता है। इसलिए विषय में घुसना चाहिए। मैंने यही किया। अपने स्कूल शिक्षकों से भी क्वेरी करती। जहां जैसे डाउट होता तो बिना झिझके शिक्षकों से पूछती थी। मुझे पढ़ाई के अलावा ड्रॉइंग का शौक है। खाली वक्त में अपने आपको अभिव्यक्त करने का सबसे अच्छा जरिया पेंटिंग व ड्रॉइंग है। ड्रॉइंग में मुझे स्कूल स्तर पर पुरस्कार भी मिल चुके हैं। मैं डॉक्टर बनना चाहती हूं। इसके लिए मैंने नीट की तैयारी शुरू कर दी है। भिलाई में रहकर इसकी तैयारी कर रही हूं। आईबीसी-24 की स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप ने मेरी राह आसान की है। मेरा विश्वास है कि यह स्कॉलरशिपहम जैसी और भी बेटियों का मान बढ़ा रही है।

Also Read: Medical Scholarships


लेखक के बारे में