पांव जमीं पर… लक्ष्य आसमानी ,अशीजा बेग, ग्वालियर
पांव जमीं पर... लक्ष्य आसमानी ,अशीजा बेग, ग्वालियर
पूत के पांव पालने में कहावत को चरितार्थ करती हुई वह बचपन से ही मेधावी है। पढ़ाई के सामने खेलकूद को ज्यादा मायने न देने वाली अशीजा परिवार की शान है। उसने आसमान छूने सा टारगेट रखा हुआ है।
एक सामान्य परिवार में जन्मी अशीजा बेग अपने परिवार की शान हंै। साल 2019 में कक्षा 12वीं की छात्रा अशीजा बेग ने ग्वालियर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने परिवार का मान तो बढ़ाया ही है, साथ ही जिले का नाम भी गौरवान्वित किया है। ग्वालियर की अशीजा बेग के पापा महफूज बेग बैंक में स्पेशल असिस्टेंट के पद से रिटायर हुए हैं। अशीजा ने कॉमर्स सब्जेक्ट में 500 में से 471 नंबर हासिल किए हंै। अशीजा बेग चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहती हैं। इसकी वजह फैमिली में सभी बिजनेस पर्सन और पापा का बैंकिंग सेक्टर में होना है। इसलिए खुद भी इसी फील्ड में करियर बनाना चाहती हैं। वैसे अशीजा बेग ने 10वीं में भी ग्वालियर जिले में पहला स्थान हासिल किया था। अशीजा की मां गजाला बेग हाउस वाइफ हैं और उनका कहना है कि अशीजा यूकेजी से ही स्कूल की टॉपर रही है। अशीजा के मुताबिक उसने 12वीं में टॉपर बनने के लिए 6 से 7 घंटे तक पढ़ाई की और सबसे ज्यादा बेसिक नॉलेज पर ध्यान दिया है। उसकी हॉबी भी पढ़ाई ही है।

Facebook


