IAS-IPS Transfer: एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ कई IAS और IPS अफसरों का तबादला, बदले गए कई विभागों के सचिव
एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ कई IAS और IPS अफसरों का तबादला, IAS-IPS Transfer: Govt Issues Transfer Many Secretaries
Bihar IAS Transfer | Photo Credit: IBC24
बेंगलुरुः IAS-IPS Transfer: कर्नाटक में नए मंत्रिमंडल के कार्यभार संभालने के बाद पुलिस और प्रशासनिक फेरबदल के तहत सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी अंजुम परवेज को तत्काल प्रभाव से वन, पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) नियुक्त किया। परवेज सिद्धरमैया के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं।
IAS-IPS Transfer: तीन जून को डी के शिवकुमार के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद, सरकार ने तुषार गिरिनाथ को मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया। उन्होंने अंजुम परवेज का स्थान लिया, जो तब से नयी नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे थे। एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, ग्रेटर बेंगलुरु प्राधिकरण के विशेष आयुक्त (प्रशासन, राजस्व और सूचना प्रौद्योगिकी) मुनीश मौदगिल को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव (कार्यक्रम और परियोजना कार्यान्वयन) के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस पद को सरकार के प्रधान सचिव के पद के समकक्ष दर्जा और जिम्मेदारियों वाला घोषित किया गया है।
विकास विभाग (शहरी विकास और नगरपालिका) की सचिव दीपा चोलन का तबादला डॉ. प्रसाद एन.वी. के स्थान पर बेंगलुरु स्थित परिवहन विभाग के सचिव के रूप में कर दिया गया है। लंबे समय से पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहीं कावेरी बी बी को चोलन के स्थान पर नियुक्त किया गया है। योजना, कार्यक्रम निगरानी और सांख्यिकी विभाग के सचिव डॉ. वेंकटेश एम वी का स्थानांतरण सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार के रूप में किया गया है। एक अलग अधिसूचना के अनुसार आंतरिक सुरक्षा प्रभाग के पुलिस महानिदेशक प्रणब मोहंती का तबादला कर उन्हें आपराधिक जांच विभाग, विशेष इकाइयों और आर्थिक अपराधों के पुलिस महानिदेशक के पद पर तैनात किया गया है।
उन्हें तत्काल प्रभाव से बेंगलुरु स्थित आपराधिक जांच विभाग के पुलिस महानिदेशक (साइबर अपराध) का संयुक्त प्रभार भी दिया गया है। पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा (खुफिया) चंद्रगुप्त का तबादला कर उन्हें निचले स्तर के पद पर खुफिया पुलिस महानिरीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। नियमों के अनुसार, पुलिस महानिरीक्षक (खुफिया) के पद को दर्जे और जिम्मेदारियों के लिहाज से पुलिस महानिरीक्षक, अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) के कैडर पद के समकक्ष घोषित किया गया है।
इन्हें भी पढ़ें
- Tikamgarh Double Murder: बुजुर्ग दंपति की कुल्हाड़ी से हत्या, इस बात पर रिश्तेदारों ने दी दर्दनाक मौत, खून से सनी लाश देख कांप उठे लोग
- LPG Cylinder Price Hike Today: आम आदमी को लगा जोर का झटका, फिर महंगा हुआ घरेलू सिलेंडर, जानिए नई कीमत
- Raipur Loot Kand Live Video: लाखों रुपये के लूट की वारदात से थर्राया रायपुर का ये इलाका.. इस एजेंसी के सुपरवाइजर को बनाया निशाना, देखें कैसे बाइक सवारों ने दिया अंजाम..
- Jashpur Minor Girl Gang Rape: छत्तीसगढ़ में 13 साल की मासूम से गैंगरेप, दरिंदों ने सूनसान जंगल में ले जाकर की दरिंदगी… फिर इस हाल में मिली
- CG High Court News: क्या सरकारी नौकरी वाली बीवी को भी मिलेगा भरण-पोषण? हाईकोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसला

Facebook


