Mumbai Airport News: इस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पांच करोड़ का सोना जब्त, विदेशी नागरिकों समेत इतने लोग हुआ गिरफ्तार
Mumbai Airport News: DRI ने मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पांच करोड़ का सोना जब्त किया है।
Mumbai Airport News/ Image Credit: IBC24 News)
- मुंबई एयरपोर्ट पर DRI ने जब्त किया पांच करोड़ का सोना।
- बांग्लादेशी और श्रीलंकाई नागरिकों से जुड़े तस्कर गिरोह का हुआ भंडाफोड़।
- DRI ने बांग्लादेशी और श्रीलंकाई नागरिकों समेत 7 लोगों को किया गिरफ्तार।
Mumbai Airport News: मुंबई: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बांग्लादेशी और श्रीलंकाई नागरिकों से जुड़े सोने की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है और पांच करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि इस गिरोह से जुड़े सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें हवाई अड्डे के तीन कर्मचारी भी शामिल हैं। (Mumbai Airport News) उन्होंने बताया कि विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर डीआरआई मुंबई जोनल यूनिट ने शनिवार को हवाई अड्डे पर ‘ऑपरेशन गोल्डन नेक्सस’ चलाया और लगभग पांच करोड़ रुपये मूल्य का दूसरे देश से आया 24 कैरेट सोने का पाउडर जब्त किया।
DRI ने सात लोगों को लिया हिरासत में
Mumbai Airport News: अधिकारी के मुताबिक, अभियान के दौरान डीआरआई ने दूसरे देशों के तीन यात्रियों (एक बांग्लादेशी नागरिक और दो श्रीलंकाई नागरिकों) सहित सात लोगों को हिरासत में लिया, जिन्होंने कथित तौर पर अपने शरीर के अंदर सोना छिपाकर भारत में तस्करी की थी। अधिकारी ने बताया कि हवाई अड्डे के तीन कर्मचारी (जिनमें दो बस कोच चालक और एक कोच मॉनिटर शामिल थे) को भी उस समय पकड़ा गया, (Mumbai Airport News) जब वे सोना प्राप्त कर उसे हवाई अड्डे के बाहर एक स्थानीय प्राप्तकर्ता तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने बताया कि उस प्राप्तकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी के अनुसार, मामले की जांच जारी है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Attack on Bihar Minister: यहां के मंत्री पर जानलेवा हमला! ग्रामीणों ने काफिले को घेरकर की पत्थरबाजी, सुरक्षाकर्मियों ने संभाला मोर्चा
- IAS-IPS Transfer: एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ कई IAS और IPS अफसरों का तबादला, बदले गए कई विभागों के सचिव
- Ashok Gahlot Latest News: साजिश का शिकार हो गए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत? कहा-.. नहीं तो मैं बनता कांग्रेस अध्यक्ष, फिर छलका जादूगर का दर्द

Facebook


