आईएएस बन रखूंगी बदलाव की नींव’ ,दिव्या शर्मा ,भोपाल
आईएएस बन रखूंगी बदलाव की नींव’ ,दिव्या शर्मा ,भोपाल
जब समझदारी आई तो समाज की समस्याएं देखीं, फिर उनका हल सोचा तो लगा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाकर ही बदलाव की नींव रखी जा सकती है। यह कहना है भोपाल जिला टॉपर दिव्या का। इस सपने को लेकर उसने जी-तोड़ मेहनत की, नतीजा यह रहा कि दसवीं में 92 फीसदी अंक लाने वाली दिव्या आज भोपाल टॉपर है ।
मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं कक्षा की परीक्षा में 500 में से 477 नंबर लाकर भोपाल जिले में पहला स्थान प्राप्त करने वाली दिव्या शर्मा का सपना आईएएस अफसर बनना है। दिव्या बताती है कि उसने समझदार होने पर सोसायटी की समस्याएं देखीं और उनके निदान का उपाय सोचा तो एक ही बात समझ में आई कि भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाकर सोसायटी की परेशानियों के निदान का उपाय खोजा जा सकता है। इस मुकाम को पाने के लिए दिव्या ने मिडिल स्कूल के बाद जी-तोड़ मेहनत की। इसका नतीजा ये रहा कि दसवीं में 92 प्रतिशत अंक लाने वाली दिव्या आज बारहवीं में भोपाल की टॉपर हैं। फिलहाल दिव्या अपना सपना पूरा करने के लिए बीएससी की डिग्री लेने के साथ अभी से यूपीएससी की तैयारी में जुट गई हैं। दिव्या बताती हैं कि पढ़ाई को लेकर पिता अनिल शर्मा और मां सरोज शर्मा के साथ भाई-बहन और दोस्त इंस्पायर करते रहे। वहीं स्कूल प्रिंसिपल के साथ टीचर्स ने भी पेपर में अच्छे प्रेजेंटेशन के साथ लिखने के गुर सिखाए। इसमें टू द पाइंट लिखने के साथ चार्ट से शॉर्ट में समझाने की कला भी सिखाई गई।

Facebook


