उम्मीदों की नई उड़ान का नाम है गौसिया खातून, अनूपपुर
उम्मीदों की नई उड़ान का नाम है गौसिया खातून, अनूपपुर
वो चली ऐसी कि आसमां झुक गया, उसके हर कदम पर आत्मविश्वास की छाप, उसके मजबूत इरादे और उसके दिल में कुछ कर गुजरने का जुनून.., इसी जुनून ने उसे सफलता के शिखर तक पहुंचा दिया।
जिले के राजनगर में रहने वाली गौसिया खातून लड़कियों में सबसे ज्यादा नंबर लेकर आई है। गौसिया का कहना है कि वह आगे चलकर आईएएस की तैयारी करना चाहती है। उसका सपना है कि वह आईएएस बने। उसके पिता राजनगर में उर्दू शिक्षक हैं। गौसिया बताती है कि उसकी पढ़ाई में शिक्षक और माता-पिता का अहम योगदान रहा है। वह रोजाना 8 से 10 घंटे पढ़ाई करती थी। गौसिया ने बताया कि पढ़ाई को लेकर शिक्षकों ने अच्छी मदद की। गौसिया ने यह कभी नही सोचा था कि सबसे ज्यादा नंबर उसके ही आएंगे। गौसिया कहती है कि अपनी पढ़ाई के लिए मैंने रोजाना 1 घंटे कोचिंग क्लास ज्वॉइन की थी। जिसमें ज्यादा दिक्कत आती थी वह शिक्षकों से पूछ लिया करती थी। गौसिया को सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना पसंद नहीं है। न ही सोशल मीडिया में उसका कोई अकाउंट है। गौसिया बताती है कि उसे खेलना बहुत पसंद है, साथ में सहेलियों के साथ मस्ती भी करना पसंद है। खाने में तीखा पसंद है। स्कूल जाने के लिए वह स्वयं खाना बनाकर खा कर जाती थी और टिफिन भी लेकर जाती थी। ?

Facebook


