होनहार बिरवान के होत चिकने पात, मानसी जैन, विदिशा
होनहार बिरवान के होत चिकने पात, मानसी जैन, विदिशा
पिता कहते हैं बेटियां बेटों से कम नहीं, मां को बेटी पर है नाज़। हो भी क्यों न, बचपन से पढ़ाई में अव्वल रहने वाली मानसी ने कॉमर्स संकाय में पूरे मप्र में दूसरा स्थान हासिल किया है, वह भी तब जब वह अपने पिता की छोटी सी किराने की दुकान पर बैठकर उनका हाथ भी बंटाते रही।
विदिशा से 50 किलोमीटर दूर गंज बासौदा की मानसी जैन पर यह पंक्तियां सटीक बैठती हैं। बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रहने वाली मानसी जैन ने इस वर्ष 12वीं की परीक्षा में ना केवल जिले में टॉप किया है बल्कि कॉमर्स संकाय में मध्य प्रदेश में दूसरे स्थान पर आई है। पिता मनोज कुमार जैन, माता सीमा जैन की यह छोटी सुपुत्री मानसी गंजबासोदा के सेंट एसआरएस पब्लिक हाई सेकेंडरी स्कूल की छात्रा है और इन्होंने 500 में से 485 अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मी मानसी जैन अपनी माता-पिता और बड़ी बहन के साथ गंजबासौदा में ही शिक्षा ग्रहण कर रही है। इनका परिवार अपना गुजारा एक छोटी सी किराने की दुकान के द्वारा पूरा कर रहा है। मानसी खुद किराने की दुकान में समय-समय पर बैठकर अपने पिता के कार्य में हाथ बंटाती है, वह अपनी पढ़ाई दुकान पर बैठकर भी पूरी करती हैं। प्रतिदिन 5 से 6 घंटे अध्ययन करने वाली मानसी दो बहनें हैं। इनके पिता मनोज कुमार के मुताबिक उनकी यह दोनों बेटियां किसी बेटे से कम नहीं है। अपनी बेटी की सफलता और परिवार के लिए सहयोग देने की बात पर उसकी मां की आंखें नम हो जाती हैं। वह अपनी बेटी पर नाज़ करती हैं। मानसी आगे चलकर प्रशासनिक क्षेत्र में जाना चाहती हैं वह सोशल मीडिया पर भी खासी सक्रिय हैं। मानसी को खेल में बैडमिंटन पसंद है। मानसी अपनी सफलता का पूरा श्रेय खुद की मेहनत के साथ ही माता-पिता और बहन के सहयोग तथा स्कूल संचालक और शिक्षकों को देती हैं।

Facebook


