IFS Officer Resigned News: वनमंडलाधिकारी का नौकरी से इस्तीफा.. PCCF को भेजा अपना त्यागपत्र, बताई सेवा से अलग होने की ये वजह

IFS Officer Vipin Kumar Patel Resigned: पिछले महीने मध्य प्रदेश में हुए वन्य सेवा अफसरों के तबादले में अनूपपुर के डीएफओ विपिन कुमार पटेल को -विपिन कुमार पटेल को डीएफओ कार्य आयोजना जबलपुर के बतौर पर नई जगह पर पोस्टिंग दी गई थी।

IFS Officer Resigned News: वनमंडलाधिकारी का नौकरी से इस्तीफा.. PCCF को भेजा अपना त्यागपत्र, बताई सेवा से अलग होने की ये वजह

IFS Officer Vipin Kumar Patel Resigne || Image- IBC24 News File

Modified Date: February 5, 2026 / 01:00 pm IST
Published Date: February 5, 2026 12:59 pm IST
HIGHLIGHTS
  • IFS अधिकारी विपिन कुमार पटेल का इस्तीफा
  • 2013 बैच के युवा अफसर
  • वन विभाग में हलचल

भोपाल: भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के अधिकारी विपिन कुमार पटेल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। (IFS Officer Vipin Kumar Patel Resigned) उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) को भेज दिया है।

इन जिलों में DFO रहें विपिन कुमार

विपिन कुमार पटेल वर्ष 2013 बैच के भारतीय वन सेवा अधिकारी हैं और वर्तमान में जबलपुर में पदस्थ थे। अपने सेवाकाल के दौरान वे रीवा, सतना, दमोह और अनुपपुर जिलों में वन मंडलाधिकारी (डीएफओ) के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। (IFS Officer Vipin Kumar Patel Resigned) अपने इस्तीफे के पीछे उन्होंने निजी कारणों का हवाला दिया है। युवा अफसर के त्यागपत्र से वन्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

पिछले महीने हुआ था तबादला

बता दें कि, पिछले महीने मध्य प्रदेश में हुए वन्य सेवा अफसरों के तबादले में अनूपपुर के डीएफओ विपिन कुमार पटेल को -विपिन कुमार पटेल को डीएफओ कार्य आयोजना जबलपुर के बतौर पर नई जगह पर पोस्टिंग दी गई थी।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown