Indore Viral Video: ‘कागज़ लेकर आया हूं, सुनिए कलेक्टर साहब!’, SIR से नाम कटने पर फूटा मां-बेटे का गुस्सा, जनसुनवाई का वीडियो वायरल
Indore Viral Video: ‘कागज़ लेकर आया हूं, सुनिए कलेक्टर साहब!’, SIR से नाम कटने पर फूटा मां-बेटे का गुस्सा, जनसुनवाई का वीडियो वायरल
Indore Collector Office Viral Video/Image Sourec: @KashifKakvi
- इंदौर कलेक्टर जनसुनवाई में हंगामा
- नाम कटने की शिकायत लेकर आया मजदूर
- कलेक्टर से न मिल पाने पर मचा बवाल
इंदौर: Indore Viral Video: इंदौर कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गई जब एक व्यक्ति अपनी मां के साथ SIR सूची से नाम कटने की शिकायत लेकर पहुंचा। बताया जा रहा है कि वह व्यक्ति किसी कारणवश कलेक्टर से मुलाकात नहीं कर सका। कुछ लोगों का कहना है कि उसने मिलने की पर्ची नहीं बनवाई थी इसी बात को लेकर वह नाराज हो गया।
SIR से नाम कटने का आरोप (Indore Collector Office Video)
Indore Viral Video: गुस्से में व्यक्ति जनसुनवाई परिसर में चिल्लाने लगा और अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि हमारा नाम SIR से काट दिया गया है। BLO सुन नहीं रहे हैं। पिता की मौत हो चुकी है मां की आंखों से दिखता नहीं है और मैं मजदूरी करता हूं। रोज-रोज यहां नहीं आ सकता। सारे कागज़ लेकर आया हूं लेकिन कलेक्टर साहब सुनने को तैयार नहीं हैं। सुनना चाहिए ना? हंगामा होते ही वहां मौजूद लोग वीडियो बनाने लगे।
इंदौर जनसुनवाई में हंगामा (Indore SIR List Issue)
Indore Viral Video: स्थिति को संभालने के लिए अधिकारियों ने तत्काल मोर्चा संभाला लेकिन तब तक मीडिया के कुछ प्रतिनिधि उस व्यक्ति की बाइट रिकॉर्ड कर चुके थे। अब इस पूरे हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद अब संबंधित व्यक्ति को ट्रेस करने की कोशिशें की जा रही हैं। फिलहाल इस पूरे मामले पर जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें
- IAS, IPS, IFS उम्मीदवारों को बड़ा झटका! UPSC ने बदल दिए नियम, अब दोबारा नहीं दे पाएंगे परीक्षा, जानिए क्या है नया फरमान
- UGC नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में क्यों फेल हुई सरकार? ओवैसी का संघ परिवार पर बड़ा हमला, कहा- संविधान की हार नहीं होने देंगे
- टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नहीं होगा भारत-पाक मैच? पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ का बड़ा बयान, जान लीजिए India-Pakistan मैच का पूरा गणित
- अस्पताल के बाहर गोलीकांड! ड्यूटी पर जा रही नर्स को अस्पताल गेट पर मारी गोली, बेखौफ बदमाशों के आतंक से मचा हड़कंप

Facebook


