Iran Attacks on Netanyahu: प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर मंडरा रहा मौत का साया!.. ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने किया बड़ा दावा, जानकर रह जायेंगे दंग
Iran Attacks on Netanyahu Office Live Video: खामेनेई की मौत के बाद ईरान का पलटवार, नेतन्याहू के दफ्तर पर मिसाइल हमला, क्षेत्र में तनाव चरम पर।
Iran Attacks on Netanyahu Office Live Video || Image- Igbozuruoke Media FILE
- खामेनेई की मौत के बाद ईरान का पलटवार
- नेतन्याहू के दफ्तर पर मिसाइल हमला दावा
- क्षेत्र में तनाव और युद्ध की स्थिति गंभीर
तेहरान: इजरायल और अमेरिका के संयुक्त एयर स्ट्राइक में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़ामेनई की शनिवार को मौत हो गई थी। उनके साथ ईरानी सेना के प्रमुख के भी मारे जाने की आशंका जाहिर की गई है। दोनों तरफ से जारी हमलों में भारी जानमाल का नुकसान हुआ है। (Iran Attacks on Netanyahu Office Live Video) तटस्थ देश दोनों ही देशों से शान्ति की अपील कर रहे है जबकि मुस्लिम देशों ने ख़ामेनेई की मौत पर तीखी प्रतिक्रया दी है। खुद ईरान ने धमकी देते हुए कहा है कि, वह अपने नेता के मौत का बदला लेकर रहेंगे। जाहिर है ईरानी सेना के निशाने पर अब इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और आईडीएफ के चीफ है।
दफ्तर पर दागे गए मिसाइल, स्थिति अस्पष्ट
वही इस बीच बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड ने सनसनीखेज दावा करते हुए बताया है कि नेतन्याहू के दफ्तर और इजराइली वायु सेना कमांडर के ठिकाने को निशाना बनाया गया है। हालांकि इस हमले के बाद नेतन्याहू किस स्थिति में है, यह स्पष्ट नहीं हुआ है।
#Iran / #Israel / #USA 🇮🇷🇮🇱🇺🇸: Iranian Forces launched a new wave of attacks on multiple locations in Israel
As, a result, at least one Iranian Medium-Range Ballistic Missile struck the city of #Beersheba (Be’er Sheva) in #Negev. pic.twitter.com/o9diD1NTG3
— Liberty Uncensored Newspaper (@LibertyUNP) March 2, 2026
अपने ही सांसदों के बीच घिरे राष्ट्रपति ट्रंप
बहरहाल इस बीच अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने ही देश के नेताओं के निशाने पर है। कई अमेरिकी सांसदों ने ईरान पर किये गये इजरायल-अमेरिकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है।
बर्नी सैंडर्स, एलेक्जेंड्रिया ओकासियो-कोर्टेज़ और अन्य जैसे अमेरिकी सांसदों ने ईरान पर ट्रंप के हमलों की आलोचना करते हुए दावा किया है कि, राष्ट्रपति ट्रंप ने बिना वॉर पावर्स वोट के युद्ध शुरू किया है। सांसदों ने यह भी माना है कि, हमले के बाद नेतन्याहू का भविष्य “अस्पष्ट” है। जबकि अधिकारियों ने रॉयटर्स से हुई बातचीत में सांसदों ने संदेह जाहिर करते हुए कहा है कि, अमेरिकी-इजरायल अभियान से ईरान में शासन परिवर्तन होगा।
मारा गया ईरान का नवनियुक्त नेता?
इजरायल और ईरान युद्द के बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल सोशल मीडिया पोस्ट और कुछ इजरायली समाचार रिपोर्टों में दावा किया गया है कि ईरान के सर्वोच्च नेता घोषित किये गए अलीरेज़ा अराफी भी पद संभालने के कुछ ही घंटों बाद हवाई हमले में मारे गए है। (Iran Attacks on Netanyahu Office Live Video) हालांकि ईरान की सरकारी मीडिया या दूसरे अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
⚠️ 𝐁𝐫𝐞𝐚𝐤𝐢𝐧𝐠 𝐍𝐞𝐰𝐬 ⚠️
🇮🇷 | NEW Supreme Leader Ayatollah Arafi has been killed in an airstrike…
He was appointed not even 24 hours ago… pic.twitter.com/vGkkaQIOtp
— Iran Spectator (@IranSpec) March 2, 2026
BREAKING: Newly appointed Supreme Leader of Iran, Ayatollah Arafi, has reportedly been killed in an airstrike, just hours after being given the role. pic.twitter.com/EvC0Y4jUIS
— Daily Loud (@DailyLoud) March 2, 2026
🚨 Iran Leadership Meltdown: New interim Supreme Leader Ayatollah Alireza Arafi reportedly killed in airstrike- hours after appointment to replace Khamenei.
Appointed yesterday, gone today. Regime leaders dropping like hot samosas. 😂🤡#IsraelIranUSA_War pic.twitter.com/TXN977Q8WE
— The Alternate Media (@AlternateMediaX) March 2, 2026
ईरानी मीडिया ने नहीं की है पुष्टि
इसी तरह के भ्रम की स्थिति खामेनेई की हत्या को लेकर भी थी। खामनेई के मारे जाने की पुष्टि पहले इजरायली अधिकारियों ने की और बाद में ईरानी अफसरों ने स्वीकार किया। ठीक वैसे ही हालात अलीरेज़ा अराफी से जुड़े समाचारों को लेकर भी है।
37 सालों तक काबिज रहें ख़ामेनेई
बता दें कि, एक दिन पहले यानी शनिवार की सुबह तेहरान पर हुए अमेरिकी-इजरायली संयुक्त हवाई हमलों में लंबे समय तक नेता रहे अली खामेनेई की मौत हो गई थी। (Iran Attacks on Netanyahu Office Live Video) इसके ठीक बाद ईरान ने अलीरेजा अराफी को अपना अंतरिम सर्वोच्च नेता चुना था। बता दें कि, अयातुल्लाह खामनेई 1989 से 28 फरवरी, 2026 तक ईरान के सुप्रीम नेता रहें।
युद्द से भारी जानमाल का विनाश
वही जिस दिन खामेनेई की हत्या हुई, उसी दिन अयातुल्ला अराफी को सर्वोच्च नेता चुना गया था। (Ayatollah Alireza Arafi Killed) हालांकि, 2 मार्च, 2026 तक, अपुष्ट रिपोर्टों में दावा किया गया है कि हाल के हवाई हमलों में उनकी भी मौत हो गई है। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष ने पूरी दुनिया में सदमे में डाल दिया हैं। अलग अलग देशों के इस गुटीय युद्द से भारी जानमाल का नुकसान और सम्पत्तियों का विनाश हुआ है। फिलहाल यह युद्ध जारी है और दोनों ही तरफ से घातक हमले किये जा रहे है।
अब तक 200 लोगों की हुई मौत
ईरानी नेताओं के मुताबिक, इन हमलों की शुरुआत से अब तक खामेनेई और अन्य वरिष्ठ नेताओं के अलावा 200 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। ईरान ने बदले का संकल्प लेते हुए जवाबी कार्रवाई में इजराइल और अरब देशों पर मिसाइलें दागीं। इजराइल की बचाव सेवाओं के अनुसार, यरुशलम और मध्य शहर बेत शेमेश के एक प्रार्थना स्थल (सिनागॉग) समेत कई जगहों पर हमले हुए। बेत शेमेश में नौ लोगों की मौत हुई और 28 लोग घायल हुए। इसके साथ ही इज़राइल में मृतकों की कुल संख्या 11 हो गई। पुलिस ने बताया कि हमले के बाद 11 लोग अब भी लापता हैं। लेकिन ईरान पर हमले थमते नजर नहीं आ रहे हैं। अमेरिका और इज़राइल ने ईरान के महत्वपूर्ण सैन्य, राजनीतिक और खुफिया ठिकानों को निशाना बनाया। इससे प्रतीत होता है कि जंग व्यापक होती जा रही है और यह लंबे समय तक चल सकती है, जो पूरे पश्चिम एशिया में अस्थिरता ला सकती है।
मारे गए अमेरिकी सैनिक
अमेरिकी सेना ने रविवार को कहा कि ईरान पर अमेरिका के हमलों के दौरान उसके तीन सैनिक मारे गए और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह पहली बार है जब इस बड़े सैन्य अभियान में अमेरिका की ओर से उसके सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। (Iran Attacks on Netanyahu Office Live Video) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए एक वीडियो में कहा कि अमेरिका अपने सैनिकों की मौत का “बदला” लेगा और संघर्ष खत्म होने से पहले “संभव है कि और भी अमेरिकी सैनिक मारे जाएं।”

Facebook


