Ayatollah Alireza Arafi Killed: ईरान का नए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अलीरेजा अराफी की भी हमले में मौत?.. कुछ ही घंटे पहले संभाली थी कमान
Iran New Supreme Leader Ayatollah Alireza Arafi Killed: ईरान के नए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अलीरेजा अराफी की मुठभेड़ में मौत, युद्ध की स्थिति बनी।
Ayatollah Alireza Arafi Killed || Image- Free Press Journal File
- इजरायली हमले में अलीरेजा अराफी की मौत
- खामेनेई की हत्या के बाद अराफी बने थे नेता
- पश्चिम एशिया में युद्ध जारी, भारी विनाश
तेहरान: इजरायल और ईरान युद्द के बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल सोशल मीडिया पोस्ट और कुछ इजरायली समाचार रिपोर्टों में दावा किया गया है कि ईरान के सर्वोच्च नेता घोषित किये गए अलीरेज़ा अराफी भी पद संभालने के कुछ ही घंटों बाद हवाई हमले में मारे गए है। (Ayatollah Alireza Arafi Killed) हालांकि ईरान की सरकारी मीडिया या दूसरे अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
⚠️ 𝐁𝐫𝐞𝐚𝐤𝐢𝐧𝐠 𝐍𝐞𝐰𝐬 ⚠️
🇮🇷 | NEW Supreme Leader Ayatollah Arafi has been killed in an airstrike…
He was appointed not even 24 hours ago… pic.twitter.com/vGkkaQIOtp
— Iran Spectator (@IranSpec) March 2, 2026
BREAKING: Newly appointed Supreme Leader of Iran, Ayatollah Arafi, has reportedly been killed in an airstrike, just hours after being given the role. pic.twitter.com/EvC0Y4jUIS
— Daily Loud (@DailyLoud) March 2, 2026
🚨 Iran Leadership Meltdown: New interim Supreme Leader Ayatollah Alireza Arafi reportedly killed in airstrike- hours after appointment to replace Khamenei.
Appointed yesterday, gone today. Regime leaders dropping like hot samosas. 😂🤡#IsraelIranUSA_War pic.twitter.com/TXN977Q8WE
— The Alternate Media (@AlternateMediaX) March 2, 2026
ईरानी मीडिया ने नहीं की है पुष्टि
इसी तरह के भ्रम की स्थिति खामेनेई की हत्या को लेकर भी थी। खामनेई के मारे जाने की पुष्टि पहले इजरायली अधिकारियों ने की और बाद में ईरानी अफसरों ने स्वीकार किया। थी वैसे ही हालात अलीरेज़ा अराफी से जुड़े समाचारों को लेकर भी है।
37 सालों तक काबिज रहें ख़ामेनेई
बता दें कि, एक दिन पहले यानी शनिवार की सुबह तेहरान पर हुए अमेरिकी-इजरायली संयुक्त हवाई हमलों में लंबे समय तक नेता रहे अली खामेनेई की मौत हो गई थी। (Ayatollah Alireza Arafi Killed) इसके ठीक बाद ईरान ने अलीरेजा अराफी को अपना अंतरिम सर्वोच्च नेता चुना था। बता दें कि, अयातुल्लाह खामनेई 1989 से 28 फरवरी, 2026 तक ईरान के सुप्रीम नेता रहें।
युद्द से भारी जानमाल का विनाश
वही जिस दिन खामेनेई की हत्या हुई, उसी दिन अयातुल्ला अराफी को सर्वोच्च नेता चुना गया था। (Ayatollah Alireza Arafi Killed) हालांकि, 2 मार्च, 2026 तक, अपुष्ट रिपोर्टों में दावा किया गया है कि हाल के हवाई हमलों में उनकी भी मौत हो गई है। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष ने पूरी दुनिया में सदमे में डाल दिया हैं। अलग अलग देशों के इस गुटीय युद्द से भारी जानमाल का नुकसान और सम्पत्तियों का विनाश हुआ है। फिलहाल यह युद्ध जारी है और दोनों ही तरफ से घातक हमले किये जा रहे है।
अब तक 200 लोगों की हुई मौत
ईरानी नेताओं के मुताबिक, इन हमलों की शुरुआत से अब तक खामेनेई और अन्य वरिष्ठ नेताओं के अलावा 200 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। ईरान ने बदले का संकल्प लेते हुए जवाबी कार्रवाई में इजराइल और अरब देशों पर मिसाइलें दागीं। इजराइल की बचाव सेवाओं के अनुसार, यरुशलम और मध्य शहर बेत शेमेश के एक प्रार्थना स्थल (सिनागॉग) समेत कई जगहों पर हमले हुए। बेत शेमेश में नौ लोगों की मौत हुई और 28 लोग घायल हुए। इसके साथ ही इज़राइल में मृतकों की कुल संख्या 11 हो गई। पुलिस ने बताया कि हमले के बाद 11 लोग अब भी लापता हैं। लेकिन ईरान पर हमले थमते नजर नहीं आ रहे हैं। अमेरिका और इज़राइल ने ईरान के महत्वपूर्ण सैन्य, राजनीतिक और खुफिया ठिकानों को निशाना बनाया। इससे प्रतीत होता है कि जंग व्यापक होती जा रही है और यह लंबे समय तक चल सकती है, जो पूरे पश्चिम एशिया में अस्थिरता ला सकती है।
मारे गए अमेरिकी सैनिक
अमेरिकी सेना ने रविवार को कहा कि ईरान पर अमेरिका के हमलों के दौरान उसके तीन सैनिक मारे गए और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह पहली बार है जब इस बड़े सैन्य अभियान में अमेरिका की ओर से उसके सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। (Ayatollah Alireza Arafi Killed) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए एक वीडियो में कहा कि अमेरिका अपने सैनिकों की मौत का “बदला” लेगा और संघर्ष खत्म होने से पहले “संभव है कि और भी अमेरिकी सैनिक मारे जाएं।”

Facebook


