Mohan Cabinet ke Faisle: मोहन कैबिनेट की बैठक खत्म, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर, पढ़ें पूरा निर्णय

Mohan Cabinet ke Faisle: मोहन कैबिनेट की बैठक खत्म, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर, पढ़ें पूरा निर्णय Mohan Yadav Cabinet Big Decision

Mohan Cabinet ke Faisle: मोहन कैबिनेट की बैठक खत्म, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर, पढ़ें पूरा निर्णय

Mohan Cabinet ke Faisle/Image Source: Mohan Yadav

Modified Date: March 2, 2026 / 01:46 pm IST
Published Date: March 2, 2026 1:35 pm IST

बड़वानी: Mohan Cabinet ke Faisle:  मध्यप्रदेश के बड़वानी में आयोजित केबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रेस ब्रीफिंग में प्रदेश की कृषि उपलब्धियों और नई योजनाओं की जानकारी दी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। खासतौर पर निमाड़ का सूखा बेल्ट अब हरा‑भरा हो गया है और पूरे नर्मदांचल में सूखे की समस्या लगभग खत्म हो गई है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के प्रयासों की भी सराहना करते हुए कहा कि उनके समय में भी कृषि क्षेत्र में उन्नत काम हुआ।

सीएम मोहन यादव ने बड़वानी में किया ऐलान (Mohan Cabinet Decisions)

Mohan Cabinet ke Faisle:  सीएम ने बताया कि कृषि केबिनेट के साथ उन्होंने भिलट देव मंदिर पर कई लोकार्पण किए। इस अंचल में खेती और बागबानी के क्षेत्र में भी विकास हुआ है। निमाड़ क्षेत्र में हरियाली बढ़ी और पलायन की समस्या भी कम हुई है।

छह विभागों में 16 नई योजनाओं की मंजूरी दी (MP Cabinet Meeting)

Mohan Cabinet ke Faisle:  उन्होंने कहा कि किसानों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए 2016 को “किसान कल्याण वर्ष” घोषित किया गया था। वर्तमान में कृषि केबिनेट ने किसानों के लिए छह विभागों में 16 नई योजनाओं की मंजूरी दी है, जिनका कुल वित्तीय भार 27,746 करोड़ रुपये होगा। ये योजनाएं किसानों की आय बढ़ाने, खेती और बागबानी को सशक्त बनाने तथा ग्रामीण विकास में सहायक होंगी। सीएम ने कहा कि सरकार का लक्ष्य किसानों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना और कृषि क्षेत्र को प्रदेश की अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार बनाना है।

यह भी पढ़ें


लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।