US Fighter Jet Crash News: अमेरिका का दो सुपर फाइटर जेट क्रैश! आग की लपटों में गिरते विमान का भयावह वीडियो वायरल, जंग में डोनाल्ड ट्रंप को पहला बड़ा झटका

US Fighter Jet Crash News: अमेरिका का दो सुपर फाइटर जेट क्रैश! आग की लपटों में गिरते विमान का भयावह वीडियो वायरल, जंग में डोनाल्ड ट्रंप को पहला बड़ा झटका

US Fighter Jet Crash News: अमेरिका का दो सुपर फाइटर जेट क्रैश! आग की लपटों में गिरते विमान का भयावह वीडियो वायरल, जंग में डोनाल्ड ट्रंप को पहला बड़ा झटका

US Fighter Jet Crash News/Image Source: @clashreport

Modified Date: March 2, 2026 / 02:52 pm IST
Published Date: March 2, 2026 2:48 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कुवैत में F-15 जेट क्रैश
  • पायलटों ने बचाई अपनी जान
  • गिरते विमान का वीडियो वायरल

US Fighter Jet Crash News:  ईरान ने दावा किया है कि उसने कुवैत में एक अमेरिकी F-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। ईरानी मीडिया और सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि F-15 विमान आग की लपटों में घिरकर नीचे गिर रहा है। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि यह विमान अमेरिकी वायुसेना का था या इज़राइली।

दो सुपर-सोनिक F-15 जेट क्रैश (US F-15 crash Kuwait)

US Fighter Jet Crash News:  ऑनलाइन फुटेज के आधार पर ऐसा प्रतीत होता है कि दो अलग-अलग F-15 जेट क्रैश हुए हैं  एक पूरी तरह से आग की चपेट में था, जबकि दूसरे में केवल दाहिने इंजन के पास आग देखी गई। कुछ सूत्रों ने इसे ‘फ्रेंडली फायर’ की संभावना भी बताया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों जेट के पायलट सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। F-15 अमेरिका का बेहद शक्तिशाली ट्विन-इंजन सुपरसोनिक एयर सुपीरियरिटी फाइटर विमान है।

F-15 जेट क्रैश का भयावह वीडियो (us f-15 fighter jet crashes Video)

US Fighter Jet Crash News:  इसे 1970 के दशक में अमेरिकी कंपनी McDonnell Douglas द्वारा विकसित किया गया था, जो बाद में बोइंग का हिस्सा बन गई। यह जेट मैक 2.5 यानी लगभग 2600 से 3000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक उड़ सकता है और 65,000 फीट से अधिक ऊंचाई तक जा सकता है। इसके दो इंजन इसे तेज़ी से चढ़ने और भारी हथियार ले जाने की क्षमता प्रदान करते हैं। समय के साथ F-15 में कई अपग्रेड किए गए हैं, जिनमें आधुनिक रडार सिस्टम, डिजिटल कॉकपिट और लंबी दूरी पर टारगेट ट्रैक करने की क्षमता शामिल है। इसकी ताकत और गति के कारण इसे एयर सुपीरियरिटी फाइटर के रूप में जाना जाता है।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।