Kuldeep Yadav Wedding Live: आज विवाह बंधन में बंधने जा रहा टीम इंडिया का ये स्टार खिलाड़ी.. रोहित-कोहली भी करेंगे शिरकत

Kuldeep and vanshika wedding Images: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव आज मसूरी में वंशिका से शादी कर रहे हैं, रोहित-कोहली शामिल।

Kuldeep Yadav Wedding Live: आज विवाह बंधन में बंधने जा रहा टीम इंडिया का ये स्टार खिलाड़ी.. रोहित-कोहली भी करेंगे शिरकत

Kuldeep and vanshika wedding Images || Image- Aza Fashions file

Modified Date: March 14, 2026 / 02:18 pm IST
Published Date: March 14, 2026 2:18 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कुलदीप यादव की शादी आज मसूरी में
  • रोहित शर्मा और विराट कोहली होंगे मौजूद
  • क्रिकेट जगत की कई हस्तियां शामिल

Kuldeep and vanshika wedding Images: मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव आज 14 मार्च को उत्तराखंड के मसूरी में अपनी मंगेतर वंशिका के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस खास मौके पर भारतीय क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल होने वाली हैं। शादी की तैयारियां मसूरी के प्रसिद्ध सेवॉय होटल में जोर-शोर से चल रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस शादी में भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा भी शामिल होंगे। इसके अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, जिन्होंने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुलदीप के साथ भारत को जीत दिलाई थी, उनके भी समारोह में पहुंचने की उम्मीद है।

ये स्टार क्रिकेटर होंगे शामिल

बताया जा रहा है कि सेवॉय होटल को कुलदीप यादव की शादी के लिए पूरी तरह बुक कर लिया गया है। अगले दो से तीन दिनों तक होटल में किसी अन्य मेहमान को ठहरने की अनुमति नहीं होगी। शादी समारोह में कई वीआईपी मेहमानों के आने की संभावना है। इसके साथ ही क्रिकेटर सुनील गावस्कर, भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, और टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के खिलाड़ी रिंकू सिंह और तिलक वर्मा भी इस शादी में शामिल हो सकते हैं।

नवंबर 2025 में क्य़ों टली थी शादी

Kuldeep and vanshika wedding Images: इसी बीच भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल शुक्रवार को देहरादून पहुंच गए हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह अपने दोस्त कुलदीप की शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं। चहल ने मुस्कुराते हुए कहा, “मैं अपने भाई की शादी में खूब डांस करूंगा और इस खास मौके का आनंद लूंगा। रिपोर्ट्स के अनुसार कुलदीप यादव की शादी पहले नवंबर 2025 में होने वाली थी, लेकिन उन्होंने इसे टाल दिया था ताकि वह पूरी तरह से टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी पर ध्यान दे सकें।

सीएम योगी को भी मिला न्योता

कुलदीप और वंशिका दोनों कानपुर के रहने वाले हैं और बताया जाता है कि उनके घर एक-दूसरे से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर हैं। दोनों की सगाई पिछले साल लखनऊ के एक होटल में हुई थी। वंशिका फिलहाल एलआईसी में काम करती हैं। हाल ही में कुलदीप के पिता राम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें शादी का निमंत्रण भी दिया था। कुलदीप की इस शादी को लेकर क्रिकेट जगत और फैन्स में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:-

अमेरिकी हमले में मारे गए 84 ईरानी नाविकों के शव श्रीलंका ने स्वदेश वापस भेजे

समुद्र में जीपीएस की गड़बड़ी से युद्ध से जहाजों की सुरक्षा पर संकट उत्पन्न हो जाता है

ठाणे में 2.5 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में एसटी जांच समिति अधिकारी गिरफ्तार

यह भी देखें:-

उप्र में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 1483 स्थानों पर निरीक्षण व छापेमारी

अमेरिका में वीजा धोखाधड़ी के मामले में 11 भारतीय नागरिकों पर आरोप लगाए गए

बगदाद में अमेरिकी दूतावास परिसर में हेलीपैड पर मिसाइल से हमला हुआ: इराकी सुरक्षा अधिकारी


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown