Bargi Cruise Accident Video: हादसे में कैसे बदल गया खुशियों से भरा सफर? बरगी क्रूज हादसे से पहले का वीडियो आया सामने, देखकर चौंक जाएंगे आप

Bargi Cruise Accident Video: बरगी क्रूज हादसे से पहले के वीडियो सामने आए हैं जिसमें पहले खुशी और फिर खौफ की तस्वीरें देखी जा सकती हैं।

Bargi Cruise Accident Video: हादसे में कैसे बदल गया खुशियों से भरा सफर? बरगी क्रूज हादसे से पहले का वीडियो आया सामने, देखकर चौंक जाएंगे आप

Bargi Cruise Accident Video/Image Credit: IBC24.in


Reported By: Dharam Goutam,
Modified Date: May 1, 2026 / 04:53 pm IST
Published Date: May 1, 2026 4:53 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जबलपुर के बरगी डैम क्रूज हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • वहीं अब इस भयावह हादसे से पहले का एक वीडियो भी सामने आया है।
  • वायरल हो रहे वीडियो में सभी लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं।

Bargi Cruise Accident Video: जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर के बरगी डैम क्रूज हादसे को लेकर एक चौंकाने वाली आपबीती सामने आई है। हादसे में सुरक्षित बचे रोशन आनंद और उनका परिवार उस खौफनाक मंजर को याद कर सिहर उठता है। इस भयावह हादसे के कुछ देर पहले के वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें पहले खुशी और फिर खौफ की तस्वीरें साफ तौर पर देखी जा सकती हैं।

हादसे में बदला ख़ुशी का सफर

दरअसल, जिस एक साल के मासूम का आज जन्मदिन है, वह कल अपने परिवार के साथ घूमने के लिए क्रूज पर गया था। (Bargi Cruise Accident Video) लेकिन खुशी का यह सफर अचानक भयावह हादसे में बदल गया। रोशन आनंद ने बताया कि हादसे के वक्त हालात इतने बिगड़ गए थे कि लोगों में चीख-पुकार मच गई, लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात ये रही कि पर्यटकों को बचाने के बजाय क्रूज स्टाफ के तीन लोग सबसे पहले कूदकर अपनी जान बचाने में लग गए।

बच सकती थी कई जिंदगियां

रोशन आनंद ने हिम्मत दिखाते हुए क्रूज का कांच तोड़ा और अपने परिवार सहित कई अन्य लोगों की जान बचाई। (Bargi Cruise Accident Video) हालांकि इस अफरा-तफरी में उनका एक साल का बेटा उनसे बिछड़ गया, जो कई घंटों बाद जाकर मिला। उन्होंने साफ तौर पर प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अगर समय रहते सतर्कता बरती जाती, तो कई जिंदगियां बचाई जा सकती थीं।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.