Mandsaur Smuggling News: एम्बुलेंस से की जा रही थी इस चीज की तस्करी, तलाशी लेने पर पुलिस के भी उड़े होश, जानकर आपको भी नहीं होगा यकीन

Mandsaur Smuggling News: सीतामऊ थाना पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए एक एम्बुलेंस से भारी मात्रा में डोडाचूरा बरामद किया है।

Mandsaur Smuggling News: एम्बुलेंस से की जा रही थी इस चीज की तस्करी, तलाशी लेने पर पुलिस के भी उड़े होश, जानकर आपको भी नहीं होगा यकीन

Mandsaur Smuggling News/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: May 1, 2026 / 03:59 pm IST
Published Date: May 1, 2026 3:59 pm IST

Mandsaur Smuggling News: मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के सीतामऊ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां लोगों की सेवा के लिए इस्तेमाल होने वाली एम्बुलेंस को नशे की तस्करी का जरिया बना दिया गया। सीतामऊ थाना पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए एक एम्बुलेंस से भारी मात्रा में डोडाचूरा बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से अवैध हथियार और कई फर्जी नंबर प्लेट भी मिली हैं।

एम्बुलेंस से हो रही थी डोडा चुरा की तस्करी

दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सीतामऊ-मंदसौर रोड पर एक एम्बुलेंस के जरिए नशे की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध एम्बुलेंस को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान एम्बुलेंस के अंदर से करीब 4 क्विंटल डोडाचूरा बरामद किया गया, जिसे बेहद शातिर तरीके से छिपाकर ले जाया जा रहा था। (Mandsaur Smuggling News) पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिससे पूछताछ जारी है और दो आरोपी है जो दोनों ही राजस्थान के बताए जा रहे हैं इसमें एक आरोपी फरार बताया जा रहा है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। जांच में एक और बड़ा खुलासा हुआ है।

एम्बुलेंस से मिली अलग-अलग नंबर प्लेट

एम्बुलेंस से 04 अलग-अलग नंबर प्लेट बरामद हुई हैं, जिससे साफ है कि आरोपी वाहन की पहचान बदलकर पुलिस को गुमराह करता था। इसके अलावा आरोपी के पास से एक अवैध पिस्टल भी बरामद हुई है, 04 क्विंटल 800 ग्राम डोडा चूरा की कीमत करीब 06 लाख रुपए आकी गई है और जो इस तस्करी नेटवर्क के खतरनाक और संगठित होने की ओर इशारा करती है। (Mandsaur Smuggling News)  फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। साथ ही इस मामले में जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी गई है। एम्बुलेंस जैसी भरोसेमंद सेवा का इस तरह दुरुपयोग न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि इंसानियत के साथ भी एक बड़ा धोखा है।

टीआई ने दी मामले की जानकारी

इधर सीतामऊ टी आई कमलेश प्रजापति ने बताया कि, हमें मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक एम्बुलेंस के माध्यम से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। कार्रवाई करते हुए वाहन को रोका गया, जिसमें करीब 4 क्विंटल 800 डोडाचूरा बरामद हुआ है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिसके पास से अवैध पिस्टल और कई नंबर प्लेट भी मिली हैं। (Mandsaur Smuggling News)  मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.