नेता प्रतिपक्ष बोले-भुखमरी की वजह से की पहाड़ी कोरवा परिवार ने खुदकुशी, CM ने कहा- भूख से मौत की बात झूठी

Leader of the Opposition said - Due to starvation, the Pahadi Korva family committed suicide, CM said - the talk of death by hunger is false

नेता प्रतिपक्ष बोले-भुखमरी की वजह से की पहाड़ी कोरवा परिवार ने खुदकुशी, CM ने कहा- भूख से मौत की बात झूठी
Modified Date: April 8, 2023 / 09:25 pm IST
Published Date: April 8, 2023 9:19 pm IST

Pahadi Korva family committed suicide: रायपुर। जशपुर जिले के बगीचा ब्लॉक में पहाड़ी कोरवा परिवार के खुदकुशी के मामले की जांच कर लौटे भारतीय जनता पार्टी की जांच टीम के प्रमुख नारायण चंदेल ने कहा कि पहाड़ी कोरवा परिवार ने भुखमरी की वजह से खुदकुशी की है । उन्होंने प्रदेश सरकार से उत्तर प्रदेश के किसानों के बराबर मृतक परिवार को 50 लाख रुपया मुआवजा देने की मांग की । वहीं सीएम बघेल ने पहाड़ी कोरवा आदिवासी परिवार की मौत पर कहा कि उनके यहां अनाज की कोई दिक्कत नहीं थी और उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा था। भाजपा गलत आरोप लगा रही है। भूख से उनकी मौत की खबर झूठी है।

read more:  पांच किन्नरों ने एक ही शख्स से रचाई शादी, ये रिवाज जानकर आपको भी नहीं होगा यकीन

नारायण चंदेल और रामविचार नेताम ने कहा कि वे इस घटना की जानकारी केंद्र सरकार और राष्ट्रपति को भी देंगे। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने इस मुद्दे पर आज एक प्रेस कांफ्रेंस में इसके लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया । उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मृतक के घर में एक भी अन्न का दाना नहीं था । क्षेत्र में रोजगार के कोई काम नहीं चल रहा है। ना खाद्यान्न का वितरण हो रहा है ।

read more: चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को बल्लेबाजी का न्योता दिया

भुखमरी के कारण पहाड़ी कोरवा दंपति ने आत्महत्या की?

Pahadi Korva family committed suicide: उन्होंने आरोप लगाया कि भुखमरी के कारण पहाड़ी कोरवा दंपति ने आत्महत्या की है । गांव वालों से बातचीत में पता चला कि गांव के लोगों को राशन लेने 10 KM दूर जाना पड़ता है। आसपास के 114 गांव में आज तक सड़क नहीं बनी है कोई मूलभूत सुविधा नहीं है।
हमारी जांच टीम ने उस गांव में जाकर बात की लेकिन मुख्यमंत्री ने अब तक कोई सुध नहीं ली है, ये सरकार की संवेदनहीनता को प्रकट करता है ।

चंदेल ने कहा कि हमारी सरकार से मांग है कि मृतक के परिवार को पर्याप्त तत्काल राहत प्रदान करें । पूर्व मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि क्षेत्र में किसी प्रकार की कोई सुविधा नहीं है, मृतकों के घर खाने का एक दाना नहीं था । राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाली विलुप्त होती जाति के लोगों की ये स्थिति चिंता की बात है, ये घटना सरकार की कलई खोलती है । हम इस मामले को लेकर दिल्ली तक जाएंगे भारत सरकार को इसकी जानकारी देंगे ।

read more: हिस्ट्रीशीटर सपा नेता समेत आठ के खिलाफ सरकारी जमीन बेचने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

परिवार ने कर ली थी फांसी लगाकर सामूहिक आत्महत्या

बता दें कि पांच दिन पूर्व जशपुर जिले में पहाड़ी कोरवा परिवार ने फांसी लगाकर सामूहिक आत्महत्या कर ली थी। पति-पत्नी और 2 बच्चों समेत 4 लोगों की लाश फांसी पर लटकी हुई मिली थी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। बगीचा थाना क्षेत्र के सामरबार झुमराडुमर गांव की घटना है, पहाड़ी कोरवा एक संरक्षित जनजाति है, जिन्हें राष्ट्रपति ने गोद लिया है। मृतकों के नाम राजू राम (35 वर्ष), भिन्सारिन बाई (22 वर्ष), देवंती (3 वर्ष), देवन साय (1 वर्ष) है। पुलिस ने बताया कि चारों ने 1 अप्रैल की रात को आत्महत्या की थी।

रिपोर्ट— राजेश मिश्रा


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com