Bengaluru Crime News: घर में अकेली रहती थी महिला, अचानक पुलिस पहुंची तो खुला ऐसा राज कि मच गई सनसनी, परिवार से 2 साल से नहीं था संपर्क
Bengaluru Crime News: घर में अकेली रहती थी महिला, अचानक पुलिस पहुंची तो खुला ऐसा राज कि मच गई सनसनी, परिवार से 2 साल से नहीं था संपर्क
Bengaluru Crime News | Photo Credit: AI
- महिला का कंकाल बरामद
- मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं
- पुलिस जांच जारी
बेंगलुरु: Bengaluru Crime News बेंगलुरु में पुलिस ने 57 वर्षीय एक महिला का कंकाल उसके घर से बरामद किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि महिला की पहचान बेलगावी जिले के सौंदत्ती तालुक की मूल निवासी दक्षायणी के रूप में हुई है। यह घटना सात अगस्त को बगलगुंटे थाना क्षेत्र की है।
Bengaluru Crime News पुलिस के अनुसार, महिला के भाई महेश बसप्पा ने अपने बयान में बताया कि 2005 में दक्षायणी को बेटे की मृत्यु के बाद मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं शुरू हो गई थीं। इसके बाद बेंगलुरु और शिवमोगा के अस्पतालों में उनका इलाज कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनमें सिजोफ्रेनिया की पहचान की थी।
परिजन के अनुसार दक्षायणी ने लगभग चार महीने तक एक पुनर्वास केंद्र में भी इलाज कराया था। पुलिस ने बताया कि 2017 में पति की मृत्यु के बाद से दक्षायणी कई वर्षों से अपने घर में अकेली रह रही थीं और लगभग दो वर्षों से अपने परिवार के संपर्क में नहीं थीं। पुलिस ने सात अगस्त को महेश को सूचित किया कि उनकी बहन के घर में एक शव मिला है, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और उनकी शिनाख्त की। महेश ने पुलिस को दिये बयान में किसी भी तरह की साजिश से इनकार किया है। पुलिस ने बताया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत अप्राकृतिक कारणों से मृत्यु का मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat: छात्रों के सवाल, ‘स्याही कांड’ पर बवाल! AISA चीफ नेहा बोरा पर युवक ने फेंकी स्याही, JPSC आंदोलन के दौरान क्यों हुआ बवाल?
- शह मात The Big Debate: अब UCC का दांव..’गढ़’ में होगा बदलाव? क्रेडिट लेने की कोशिश में कांग्रेस, बांटने वाली राजनीति पर क्या है सरकार का जवाब?
- Chhattisgarh DRA Hike 2026: छत्तीसगढ़ के इन पेंशनरों का बढ़ा महंगाई राहत भत्ता.. अब हर महीने मिलेगा इतना DRA, आदेश जारी

Facebook


