CLOSED

Today Live Breaking News and Updates 13 June: असम के जोरहट में क्रैश हुआ भारतीय वायुसेना का विमान.. सवार पांच जवान शहीद, रक्षा मंत्री ने जताया दुःख, कोर्ट-ऑफ़-इंक्वायरी के आदेश

Today Live Breaking News and Updates 13 June: जोरहाट विमान हादसे में वायुसेना के 5 जवान शहीद

Today Live Breaking News and Updates 13 June: असम के जोरहट में क्रैश हुआ भारतीय वायुसेना का विमान.. सवार पांच जवान शहीद, रक्षा मंत्री ने जताया दुःख, कोर्ट-ऑफ़-इंक्वायरी के आदेश

Today Live Breaking News and Updates 13 June

Modified Date: June 23, 2026 / 11:36 am IST
Published Date: June 13, 2026 8:59 am IST

Today Live Breaking News and Updates 13 June 2026: नई दिल्ली: असम के जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 परिवहन विमान दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हादसे में वायुसेना के पांच कर्मियों की जान चली गई। घटना के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

रक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया पर कहा कि जोरहाट में हुए AN-32 विमान हादसे में पांच वायु योद्धाओं की मृत्यु की खबर से वे बेहद दुखी हैं। उन्होंने कहा कि इन जवानों ने देश की सेवा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। उनका साहस, समर्पण और राष्ट्र के प्रति योगदान हमेशा गर्व और सम्मान के साथ याद किया जाएगा। राजनाथ सिंह ने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में पूरा देश उनके साथ खड़ा है।

 

 

हादसे में जान गंवाने वाले जवानों की पहचान

Today Live Breaking News and Updates 13 June 2026: भारतीय वायुसेना ने बताया कि दुर्घटना में स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम का निधन हो गया। वायुसेना ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि सभी जवानों ने कर्तव्य निभाते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। वायुसेना ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और भरोसा दिलाया कि इस दुख की घड़ी में वह परिवारों के साथ खड़ी है।

IAF ने दिए हादसे की जांच के आदेश

वायुसेना के अनुसार, यह हादसा शनिवार सुबह करीब 10 बजे उस समय हुआ जब AN-32 विमान जोरहाट एयरफील्ड पर उतरने का प्रयास कर रहा था। हालांकि दुर्घटना के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना के तुरंत बाद भारतीय वायुसेना ने कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दे दिए हैं, ताकि हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा सके।

Today Live Breaking News and Updates 13 June 2026: AN-32 भारतीय वायुसेना का एक महत्वपूर्ण दो इंजन वाला परिवहन विमान है। इसका उपयोग सैनिकों, उपकरणों और आवश्यक सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के लिए किया जाता है। यह विमान विशेष रूप से दुर्गम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में संचालन के लिए जाना जाता है। इस बीच, रक्षा मंत्रालय पुराने हो चुके AN-32 और IL-76 परिवहन विमानों को चरणबद्ध तरीके से बदलने की योजना पर काम कर रहा है। इसके लिए मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट (MTA) कार्यक्रम पर विचार किया जा रहा है।

The liveblog has ended.

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।