Road Accident in South Africa: सड़क हादसे में 21 लोगों की दर्दनाक मौत.. आपस में टकराई दो मिनीबस टैक्सी तो हर तरफ बिछ गई लाशें.. सामने आया ये खौफनाक वीडियो

दो मिनीबस टैक्सियों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसके बाद एक एसयूवी भी दोनों वाहनों से जा भिड़ी। हादसे में करीब 21 लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल बताए गए हैं। राहत एवं बचाव अभियान के बीच हाईवे को दोनों तरफ से बंद कर दिया गया है।

Road Accident in South Africa: सड़क हादसे में 21 लोगों की दर्दनाक मौत.. आपस में टकराई दो मिनीबस टैक्सी तो हर तरफ बिछ गई लाशें.. सामने आया ये खौफनाक वीडियो

Road Accident in South Africa 21 Killed || Image- The Mirror FILE

Modified Date: September 14, 2026 / 04:32 pm IST
Published Date: September 14, 2026 4:31 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दक्षिण अफ्रीका में 21 लोगों की मौत
  • दो मिनीबस टैक्सियों की आमने-सामने टक्कर
  • हादसे के बाद N1 हाईवे बंद

Road Accident in South Africa 21 Killed: केप टाउन: दक्षिण अफ्रीका के वेस्टर्न केप प्रांत में रविवार रात एक भीषण सड़क हादसे में करीब 21 लोगों की मौत हो गई। वही बड़े पैमाने पर लोग घायल भी हुए है। यह दर्दनाक हादसा हादसा प्रिंस अल्बर्ट और लीउ-गाम्का के बीच N1 हाईवे पर हुआ। फिलहाल हादसे के बाद हाईवे को बंद कर दिया गया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

दो मिनीबस टैक्सियों की आमने-सामने टक्कर

रोड ट्रैफिक अफसरों के मुताबिक दो मिनीबस टैक्सियों की आमने-सामने टक्कर हुई। इसके बाद पीछे से आ रही एक एसयूवी भी दोनों वाहनों से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके ओर चीख-पुकार मच गई। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने ज्यादातर को मृत घोषित कर दिया। अफसरों के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

N1 हाईवे दोनों तरफ से बंद

Road Accident in South Africa 21 Killed: हादसे के बाद घटनास्थल को घेर लिया गया है। वेस्टर्न केप मोबिलिटी डिपार्टमेंट की प्रवक्ता मुनीरा अली ने बताया कि N1 हाईवे को दोनों साइड में बंद कर दिया गया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

गौरतलब है कि, दक्षिण अफ्रीका में मिनीबस टैक्सियां सार्वजनिक आवागमन परिवहन का प्रमुख साधन हैं। हालांकि हर साल सड़क हादसों में अक्सर बड़ी संख्या में लोगों की जान चली जाती है। इसी साल जनवरी में हुए दो अलग-अलग हादसों में कम से कम 25 लोगों की मौत हुई थी। इनमें 14 बच्चे शामिल थे।

इन्हें भी पढ़ें:

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की मुलाकात

उप्र : महोबा में जहर खिलाने का शक होने पर पत्नी की त्रिशूल से हत्या, आरोपी पति हिरासत में

नेपाल ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त रसुवागढ़ी सड़क के पुनर्निर्माण के लिए चीन से मदद मांगी

सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री योगी

महाराष्ट्र सरकार का विधानसभा के शीतकालीन सत्र में यूसीसी विधेयक पेश करने का लक्ष्य: फडणवीस


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown