नेहा धूपिया और अंगद मालदीव में बिता रहे क्वालिटी टाइम,फोटो हुई वायरल

नेहा धूपिया और अंगद मालदीव में बिता रहे क्वालिटी टाइम,फोटो हुई वायरल

नेहा धूपिया और अंगद मालदीव में बिता रहे क्वालिटी टाइम,फोटो हुई वायरल
Modified Date: November 29, 2022 / 05:42 pm IST
Published Date: August 11, 2018 7:24 am IST

मुंबई। नेहा धूपिया और अंगद शादी के बाद से ही सुर्खियों में रहे हैं। कभी दोनों के रिश्ते को लेकर तो कभी नेहा की प्रेग्नैंसी को लेकर। लेकिन इन दिनों जो नेहा की फोटो वायरल हो रही है वो और भी कुछ कह रही है। बता दें कि नेहा ने अपने सोशल मीडिया अकॉउंट में मालदीव में पति अंगद बेदी संग छुट्टियां बिता रही कुछ फोटो शेयर की है। 

इस फोटो में एक बात गौर करने वाली है कि सभी फोटो में नेहा अंगद के पीछे खड़ी है जिसे लेकर यह सम्भावना ज्यादा दिख रही है कि नेहा जल्द ही गुड न्यूज़ की खबर शेयर करेगी। नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वेकेशन की कई तस्वीरें शेयर की है साथ ही बहुत अच्छा सा कैप्शन भी लिखा है। आपको बता दें कि हाल ही में नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने शादी की है।

आपको बता दें कि नेहा आखिरी बार फिल्म तुम्हारी सुलु में नज़र आई थीं.हालांकि नेहा वेब सीरीज़ ‘लस्ट स्टोरीज़’ में भी नज़र आ चुकी है। नेहा बॉलीवुड फिल्म ‘जूली’ और ‘दे दना दन’ जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखा चुकी है। वहीं, अंगद बेदी की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म ‘सूरमा’ में नज़र आए थे। इसके अलावा अंगद सलमान खान की टाइगर ज़िंदा है,जय हो  में भी काम कर चुके है। 

वेब डेस्क IBC24


लेखक के बारे में