Lucknow Coaching Center Fire News : यूपी अग्निकांड को लेकर दिल्ली तक हलचल, कुछ ही देर में लखनऊ पहुंचे राजनाथ सिंह, मृतकों के परिजनों को इतने लाख रुपए मुआवजा देगी योगी सरकार

लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। आग लगने के समय इमारत में संचालित एनिमेशन ट्रेनिंग सेंटर में बच्चे मौजूद थे। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हैं। घटना के बाद प्रशासन, फायर विभाग और सरकार हरकत में आ गए हैं।

Lucknow Coaching Center Fire News : यूपी अग्निकांड को लेकर दिल्ली तक हलचल, कुछ ही देर में लखनऊ पहुंचे राजनाथ सिंह, मृतकों के परिजनों को इतने लाख रुपए मुआवजा देगी योगी सरकार
Modified Date: June 22, 2026 / 10:09 pm IST
Published Date: June 22, 2026 9:36 pm IST
HIGHLIGHTS
  • लखनऊ के अलीगंज स्थित कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में भीषण आग।
  • कॉम्प्लेक्स में संचालित था एनिमेशन ट्रेनिंग सेंटर।
  • हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत, कई घायल।

UP Coaching Center Fire News: लखनऊ: Lucknow Coaching Center Fire News  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में आग लग गई। इस काम्प्लेक्स में एनिमेशन ट्रेनिंग सेंटर भी संचालित था और आग लगने के दौरान यहां बच्चे मौजूद थे। इस भीषण अग्निकांड में अब तक 18 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस पूरे मामले में पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने का ऐलान किया है।

मृतकों और घायलों की सूची:

  • मृतक: सागर, नीलेश, अनामिका, संयम, अनुछा, सुखमनी, आदित्य श्रीवास्तव, ज्योति, भविष्या, अब्दुल रहमान, सूरज, भहजान, जयनील, मोहम्मद अमार और सुमलया।
  • घायल: जयंत, लवप्रीत, मोहम्मद आसिफ, भुवन श्रीवास्तव, पंकज, शैलेन्द्र, अभिषेक, पंकज जोशी और गौरव जोशी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जाएंगे घटना स्थल

हादसे की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तेवर बेहद सख्त नजर आ रहे हैं। Lucknow Coaching Center Fire News :  सीएम की नाराजगी को देखकर जिला प्रशासन और फायर विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। दूसरी तरफ, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार रात 09:35 बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वे सीधे अलीगंज स्थित घटना स्थल का मुआयना करने जाएंगे और फिर घायलों व मृतकों के परिजनों से मिलने के लिए केजीएमयू (KGMU) अस्पताल पहुंचेंगे।

5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान

Lucknow Commercial Complex Fire Tragedy लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बाद में KGMU पहुंचकर घायलों तथा उनके परिजनों से मुलाकात की। Uttar Pradesh Coaching Center Accident मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तथा गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की मदद देने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को राहत राशि का तत्काल वितरण सुनिश्चित करने और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.