Shiv Sena UBT Crisis News: महाराष्ट्र में खत्म नहीं हुआ खेला!… बागी सांसद शिंदे गुट में हुए शामिल, अब उद्धव की बैठक में नहीं पहुंचे इतने विधायक
Shiv Sena UBT Crisis News: उद्धव ठाकरे ने सोमवार को एक बैठक बुलाई थी, जिसमें पार्टी के तीन विधायक शामिल नहीं हुए।
Shiv Sena UBT Crisis News/Image Credit: File Image
Shiv Sena UBT Crisis News: मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा के मौजूदा मानसून सत्र के दौरान महायुति सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा के लिए मुंबई में शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सोमवार को एक बैठक बुलाई थी, जिसमें पार्टी के तीन विधायक शामिल नहीं हुए। मानसून सत्र के पहले दिन पार्टी कार्यालय ‘शिवालय’ में विधायकों और विधान परिषद सदस्यों (एमएलसी) की यह बैठक तब हुई, जब शिवसेना (UBT) के छह सांसद महज 500 मीटर दूर यशवंतराव चव्हाण प्रतिष्ठान में शिंदे के नेतृत्व वाले विरोधी गुट में शामिल हो गए।
बैठक में शामिल नहीं हुए ये विधायक
एमएलसी सुनील शिंदे, विधायक संजय पोटनिस (कलीना) और राहुल पाटिल (परभणी) बैठक में शामिल नहीं हुए। पाटिल ने कहा कि वह विधान परिषद चुनावों की मतगणना प्रक्रिया में व्यस्त थे और परभणी में ठाकरे के आगामी दौरे की तैयारियों को देख रहे थे। सुनील शिंदे ने बताया कि, वह अपने गृहनगर चिपलूण में थे और मुंबई लौट रहे थे। (Shiv Sena UBT Crisis News) पोटनिस ने बैठक में शामिल न होने का कारण नहीं बताया, लेकिन यह साफ किया कि वह शिवसेना (UBT) के साथ हैं।
बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
बैठक में शामिल होने के बाद एक विधायक ने बताया कि ठाकरे ने विधायकों से कहा कि वे विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरें, जिनमें ‘अपर्याप्त’ कृषि ऋण माफी शामिल है, और साथ ही कानून-व्यवस्था की स्थिति, महिलाओं के खिलाफ अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी के बढ़ते मामलों का मुद्दा भी उठाएं। (Shiv Sena UBT Crisis News) नई दिल्ली में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) संसदीय दल की एक अहम बैठक में शामिल न होने के पांच दिन बाद, बागी सांसद सोमवार को शिंदे और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हुए। शिवसेना (UBT) संसदीय दल की बैठक में केवल तीन लोकसभा सदस्य शामिल हुए थे।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Lucknow Coaching Center Fire News : यूपी अग्निकांड को लेकर दिल्ली तक हलचल, कुछ ही देर में लखनऊ पहुंचे राजनाथ सिंह, मृतकों के परिजनों को इतने लाख रुपए मुआवजा देगी योगी सरकार
- Akanksha Puri Latest Hot Pic: आकांक्षा पुरी ने डीप नेक वन पीस ड्रेस में लगाया हॉटनेस तड़का, आप भी देखें हॉट तस्वीरें
- Abhishek Banerjee Suspended : पार्टी के भीतर सबसे बड़ा तख्तापलट! ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाया, अभिषेक बनर्जी सस्पेंड, इस बागी गुट ने खुद को बताया ‘असली TMC’

Facebook


