Nuh Wall Collapse Latest News: ईद के दिन ही बुझ गए परिवारों के चिराग.. खेल रहे बच्चों पर भरभरकर गिरी ऊंची दीवार, दो की दबकर दर्दनाक मौत, पसरा मातम

Ads

Nuh Wall Collapse Latest News: नूंह में तेज आंधी और बारिश के दौरान दीवार गिरने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत, कई घायल हुए।

  •  
  • Publish Date - May 28, 2026 / 11:42 PM IST,
    Updated On - May 28, 2026 / 11:43 PM IST

Nuh Wall Collapse Latest News || Image- Deccan Herald File Pic

HIGHLIGHTS
  • तेज आंधी में स्कूल की दीवार गिरने से बच्चों की मौत।
  • नूंह के टपकन और चंदेनी गांव में दर्दनाक हादसे हुए।
  • कई बच्चे घायल, अस्पताल में उपचार जारी है।

नूंह: जिले में गुरुवार देर शाम आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई। मौसम में अचानक बदलाव के साथ पहले धूलभरी आंधी चली, फिर तेज बारिश हुई और कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। (Nuh Wall Collapse Latest News) खराब मौसम के कारण जिलेभर में कई बिजली के पोल और पेड़ गिर गए, जिससे अनेक गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं कई रास्तों पर आवागमन प्रभावित रहा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

30 से 35 फुट लंबी दीवार तेज आंधी के दौरान गिरी

इसी दौरान टपकन और चंदेनी गांव में हुए दो दर्दनाक हादसों ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। टपकन गांव स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की दक्षिण दिशा की करीब 30 से 35 फुट लंबी दीवार तेज आंधी के दौरान गिर गई। उस समय गांव के 8 से 10 बच्चे वहां खेल रहे थे और आंधी से बचने के लिए दीवार के पास खड़े हो गए थे। अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिससे पांच बच्चे मलबे के नीचे दब गए।

हादसे में मोहम्मद अयान पुत्र अजहरुद्दीन (15 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मासिक पुत्र मुबारक (13 वर्ष), कामिल पुत्र खुर्शीद (15 वर्ष), सुफियान पुत्र अजहरुद्दीन (11 वर्ष) और वसीम पुत्र सिराजुद्दीन (13 वर्ष) घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए शाहिद हसन मेवाती गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

चौथी कक्षा में पढ़ता था अनसेफ, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

वहीं, चंदेनी गांव में भी तेज आंधी-तूफान के दौरान एक और हादसा हुआ, जिसमें अनसेफ खान (9 वर्ष) पुत्र हैदर खान की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, अनसेफ चौथी कक्षा का छात्र था। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों घटनाओं की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और जांच शुरू कर दी गई। (Nuh Wall Collapse Latest News) स्थानीय ग्रामीणों ने भी राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया। हादसों पर जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। तेज आंधी और बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन इन हादसों ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। प्रशासन और बिजली निगम द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

ईद पर दो गुटों में जोरदार झड़प

हरियाणा के ही नूंह जिले में बकरीद (ईद-उल-अजहा) की नमाज के बाद दो अलग-अलग गांवों में पुराने विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। इन घटनाओं में करीब 12 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाल लिया। पहली घटना नूंह (Nuh Eid Prayer Violence) के निजामपुर गांव में हुई। बताया जा रहा है कि गांव में पंचायत चुनाव को लेकर काफी समय से दो पक्षों के बीच तनातनी चल रही थी। सुबह नमाज के बाद जमील और रमजी पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई।

गांव के लोगों के मुताबिक दोनों तरफ से पत्थरबाजी हुई। कुछ लोगों ने लाठी और कुल्हाड़ी का भी इस्तेमाल किया, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। इस झगड़े में छह लोग घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद अकेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

पुराने विवाद को लेकर दो गुट आमने-सामने

दूसरी घटना सिंगार गांव में हुई, जहां पुराने विवाद को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए। मामूली बहस के बाद मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस झगड़े में भी करीब छह लोग घायल हुए हैं। (Nuh Wall Collapse Latest News) बिछौर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया। सभी घायलों को पुन्हाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:

महिला टी20 विश्व कप: आईसीसी के मैच अधिकारियों के सभी-महिला पैनल में चार भारतीय भी

पालघर : किसान से बंदरगाह परियोजना की मुआवजा राशि से 50 लाख रुपये की ठगी, तीन लोगों पर मामला दर्ज

आईबीसी कानून आने के बाद हो चुकी है चार लाख करोड़ रुपये की वसूलीः आईबीबीआई प्रमुख

सरकारी जमीन गलत तरीके से हस्तांतरित करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : जायसवाल

हरदोई में बिना अनुमति बुद्ध प्रतिमा स्थापित करने पर बवाल, पुलिस-राजस्व टीम पर पथराव

Q1. नूंह में हादसा कैसे हुआ?

तेज आंधी के दौरान स्कूल की दीवार गिरने से बच्चे मलबे में दब गए।

Q2. हादसे में कितने बच्चों की मौत हुई?

दो अलग-अलग घटनाओं में दो बच्चों की दर्दनाक मौत हुई है।

Q3. घायल बच्चों का इलाज कहां चल रहा है?

घायलों का इलाज शाहिद हसन मेवाती गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।