8th Pay Commission Bonus: बोनस 7000 से बढ़ाकर होगा 21 हजार रुपये!.. 8वें पे कमीशन को लेकर सामने आया ये बड़ा अपडेट, खुल जाएगी सरकारी कर्मचारियों की किस्मत!..

Ads

केंद्रीय कर्मचारियों के बोनस की अधिकतम गणना सीमा बढ़ाने की मांग तेज हो गई है, कर्मचारी संगठन ने सरकार से ₹21,000 करने की मांग की।

  •  
  • Publish Date - August 28, 2026 / 10:14 PM IST,
    Updated On - August 28, 2026 / 10:17 PM IST

8th Pay Commission Bonus || Image- IBC24 News File

HIGHLIGHTS
  • बोनस सीमा ₹21,000 करने की मांग
  • जेसीएम ने कैबिनेट सचिव को भेजा पत्र
  • दशहरा से पहले फैसला लेने की मांग

नई दिल्ली: केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के बोनस को लेकर बड़ी मांग सामने आई है। (8th Pay Commission Bonus) नेशनल काउंसिल, जेसीएम ने केंद्र सरकार से केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बोनस की अधिकतम गणना सीमा 7,000 रुपये से बढ़ाकर 21,000 रु. करने की मांग की है। इस संबंध में नेशनल काउंसिल के सचिव शिव गोपाल मिश्रा ने कैबिनेट सचिव को पत्र भेजा है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

फ़िलहाल न्यूनतम वेतन 21 हजार रुपये

पत्र में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की 25 अगस्त 2026 की गजट अधिसूचना का हवाला देते हुए कहा गया है कि वर्तमान में केंद्र सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम वेतन 21,000 रुपये है। ऐसे में पत्र के अनुसार बोनस की गणना के लिए देय राशि 21,000 रुपये से कम नहीं होनी चाहिए।

दशहरा से पहले बोनस पर फैसला लेने की मांग

शिव गोपाल मिश्रा ने पत्र में कहा है कि दशहरा का त्योहार नजदीक है और सरकार की ओर से कर्मचारियों के लिए पीएलबी, बोनस और एडहॉक बोनस के भुगतान के आदेश जारी किए जाने हैं। (8th Pay Commission Bonus) ऐसे में उन्होंने सरकार से मांग की है कि नेशनल काउंसिल (जेसीएम) की 49वीं बैठक में आधिकारिक पक्ष की ओर से दिए गए आश्वासन के अनुरूप बोनस की भुगतान सीमा को 7,000 रुपये से बढ़ाकर 21,000 रुपये किया जाए। उन्होंने सरकार से इस संबंध में जल्द आवश्यक आदेश जारी करने का अनुरोध किया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

मई में भी उठाया गया था मुद्दा

पत्र के मुताबिक, बोनस की सीमा बढ़ाने का मुद्दा 11 मई 2026 को हुई नेशनल काउंसिल की 49वीं बैठक में उठाया गया था। उस समय स्टाफ साइड ने केंद्रीय कर्मचारियों के बोनस की गणना की मौजूदा 7,000 रुपये की सीमा बढ़ाने की मांग रखी थी। उस बैठक में आधिकारिक पक्ष की ओर से बताया गया था कि पेमेंट ऑफ बोनस एक्ट, 1965 के तहत बोनस की गणना की सीमा में बदलाव होने के बाद इस मांग पर विचार किया जा सकता है। अब 25 अगस्त 2026 की गजट अधिसूचना का हवाला देते हुए कर्मचारी पक्ष ने 21,000 रुपये की बोनस सीमा लागू करने की मांग दोहराई है।

इन्हें भी पढ़ें:

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे की बढ़त के साथ 95.39 पर

आईटी शेयरों में खरीदारी से शेयर बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स 331 अंक चढ़ा

गंभीर ने भारतीय टीम की मानसिक मजबूती की सराहना की, दिनुशा के जुझारूपन के हुए कायल

उम्मीद है इमरान खान के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाएगा: पैट कमिंस

नेपाल के प्रधानमंत्री और मंत्री आपदा राहत कोष में एक महीने का वेतन दान करेंगे

Q1. केंद्रीय कर्मचारियों के बोनस की सीमा कितनी करने की मांग है?

कर्मचारी संगठन ने बोनस गणना की सीमा ₹7,000 से बढ़ाकर ₹21,000 करने की मांग की है।

Q2. बोनस सीमा बढ़ाने की मांग किसने की?

नेशनल काउंसिल स्टाफ साइड, जेसीएम के सचिव शिव गोपाल मिश्रा ने यह मांग उठाई है।

Q3. बोनस सीमा बढ़ाने का आधार क्या बताया गया है?

कर्मचारी पक्ष ने 25 अगस्त 2026 की गजट अधिसूचना में घोषित ₹21,000 न्यूनतम वेतन का हवाला दिया है।