Brijmohan Agrawal on Akash Sharma: कांग्रेस उम्मीदवार आकाश शर्मा ने छुए पैर तो बृजमोहन ने दिया क्या आशीर्वाद?.. सांसद ने खुद ही बताया, आप भी सुनें
Raipur city South By-Election live updates बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि युवा कांग्रेस और एनएसयूआई पहले से बदनाम है। हमारी शुभकामनाएं हैं कि सुचिता और मर्यादा के साथ रायपुर दक्षिण …

Raipur city South By-Election live updates
Raipur city South By-Election live updates: रायपुर: दक्षिण सीट के लिए भाजपा और कांग्रेस के बीच की लड़ाई रोचक होती जा रही है। दोनों ही दल के बड़े नेता और उम्मीदवार एक दूसरे पर तंज कस रहे, जुबानी हमले कर रहे है। इस बीच भाजपा के सांसद और पूर्व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने मीडिया बातचीत की और सवालों के जवाब दिए।
Brijmohan Agrawal Raipur Latest News and Updates
भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत और दम खम से चुनाव जीतने के लिए लड़ रही है। कांग्रेस के नए नवेले प्रत्याशी को क्षेत्र की एक प्रतिशत जनता भी नहीं जानती है जबकि भाजपा के प्रत्याशी सुनील सोनी ने छात्र जीवन से अपनी राजनीति की शुरुआत की, पार्षद बने, महापौर बने और फिर सांसद बने।
सुनील सोनी 'विकास पुरुष'
Raipur city South By-Election live updates: उन्होंने सुनील सोनी को रायपुर शहर का विकास पुरुष कहकर संबोधित किया। उन्होंने ये भी कहा कि सुनील सोनी छह बार रायपुर दक्षिण विधानसभा के चुनाव संचालक रहे है। सुनील सोनी ने रायपुर शहर के 35 से अधिक तालाबों का सौंदर्यीकरण किया है। आक्सीजोन का निर्माण करवाया है। रायपुर में अधोसंरचना खड़ा करने में उनका काफी बड़ा योगदान रहा है।
रायपुर के दो-दो विधायक
बृजमोहन ने एक बार फिर से दोहराया कि सुनील सोनी को जीतने पर रायपुर की जनता को दो-दो विधायक मिलेंगे। एक परमानेंट विधायक वे खुद है और दूसरा सुनील सोनी जिसे आप जिताएंगे। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए के बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सुनील सोनी ने सांसद निधि की 100% राशि खर्च की है, कांग्रेस गलत जानकारी दे रही है।
क्या दिया आशीर्वाद
Raipur city South By-Election live updates: आकाश शर्मा ने आपका पैर छुआ है, आपने क्या आशीर्वाद दिया ? इस पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि युवा कांग्रेस और एनएसयूआई पहले से बदनाम है। हमारी शुभकामनाएं हैं कि सुचिता और मर्यादा के साथ रायपुर दक्षिण का चुनाव लड़ें क्यों कि यहां के मतदाता सभ्य और सुशील है। सांसद विजय बघेल पोस्ट "वादे हैं वादे तो होते रहते हैं" पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अभी दक्षिण विधानसभा की बात करें तो वादे जो होते हैं पूरे करने के लिए होते हैं, परंतु एक दिन में नहीं होते उसमें समय लगता है , जो भी वादे हुए है मोदी के गारंटी है वे पूरे होंगे।
कौन युवा, कौन बुजुर्ग?
कांग्रेस कह रही है कि रायपुर दक्षिण का चुनाव युवा वर्सेस बुजुर्ग के बीच है। इस पर उन्होंने कहा कि युवा सिर्फ वो नहीं होता जिसकी उम्र 34, 35 साल हो, जिसके सीने में आग हो, जिसके पैर में चक्कर हो, जिसके सिर में बर्फ और मुंह में मिश्री हो वो युवा होता है । इस मौके पर मौजूद सह चुनाव प्रभारी शिवरतन शर्मा ने कहा कि रायपुर का जो समुचित विकास हुआ है उसमें सुनील सोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।
https://www.youtube.com/watch?v=4ymWGjBEH88
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Raipur city South By-Election live updates
Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pmCG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm
UPITS 2026: UP के देसी स्वाद का बढ़ा कारोबार, 75 जिलों के खास व्यंजनों ने खींचा कारोबारियों का ध्यान, अब ग्लोबल मार्केट में बनेगी UP की पहचान
01 Oct 2026 | 6:16 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm