एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया
एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया
नयी दिल्ली, एक अक्टूबर (भाषा) सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसईए) ने परस्पर एक टिकाऊ तिलहन और वनस्पति तेल गलियारे की संभावना तलाशने के लिए उत्तरी मोजाम्बिक के नाम्पुला प्रांत की सरकार के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
इस समझौते पर मुंबई में 'ग्लोबऑयल इंडिया' कार्यक्रम के दौरान नाम्पुला के गवर्नर एडुआर्डो मारियामो अब्दुल और एसईए के अध्यक्ष अंगशु मलिक ने हस्ताक्षर किए।
उद्योग निकाय ने कहा कि भारत नए आपूर्ति साझेदार की तलाश कर रहा है क्योंकि उसका लगभग सारा आयात कुछ ही देशों - इंडोनेशिया, मलेशिया, अर्जेंटीना, ब्राजील, रूस और यूक्रेन - से होता है।
उसने कहा कि वर्ष 2047 तक देश में खाद्य तेल की मांग 4.65 करोड़ टन तक पहुंचने का अनुमान है, ऐसे में सिर्फ घरेलू तिलहन मिशन इस अंतर को नहीं भर सकते।
एसईए ने एक बयान में कहा, ‘‘भारत को नए आपूर्ति साझेदार की जरूरत है और अफ़्रीका अभी इस क्षेत्र में बहुत कम शामिल हुआ है।’’ उसने बताया कि वर्ष 2024 में मोजाम्बिक से तिलहन का आयात सिर्फ दो करोड़ डॉलर का था, जिसमें ज्यादातर सोयाबीन शामिल था।
एसोसिएशन ने नाम्पुला में संभावना तलाशने के लिए ‘रुचि पत्र’ पर हस्ताक्षर किए क्योंकि यह मोजाम्बिक के प्रमुख कृषि प्रांतों में से एक है और यहां पहले से ही मूंगफली, सोयाबीन, तिल और पामतेल की खेती होती है।
भारत और मोजाम्बिक पहले से ही एक लंबे समय से चले आ रहे समझौते के तहत दलहनों का व्यापार करते हैं, जो तिलहन के लिए भी एक काम करने का तरीका प्रदान करता है।
समझौते के तहत, शुरुआती जांच का चरण तीन साल तक चलेगा, जिसके दौरान कोई भी व्यावसायिक निर्णय लेने से पहले साझेदार मिलकर अवसरों का अध्ययन करेंगे।
भारत दुनिया में वनस्पति तेल का सबसे बड़ा आयातक है। इसने तेल वर्ष 2024-25 (नवंबर-अक्टूबर) में 1.6 करोड़ टन से ज्यादा तेल खरीदा। देश की कुल जरूरत का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा आयात से पूरा होता है।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय
लेखक के बारे में
Web Title: एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pmएनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव
01 Oct 2026 | 10:00 pmमहंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 9:56 pmकार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी
01 Oct 2026 | 9:45 pmन्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार
01 Oct 2026 | 9:26 pmरेनो इंडिया की थोक बिक्री सितंबर में 20 प्रतिशत घटकर 3,399 इकाई पर
01 Oct 2026 | 9:24 pmसेबी ने आइनॉक्स क्लीन एनर्जी के आईपीओ दस्तावेजों को फिलहाल ‘रोका’
01 Oct 2026 | 9:23 pm