रेनो इंडिया की थोक बिक्री सितंबर में 20 प्रतिशत घटकर 3,399 इकाई पर
रेनो इंडिया की थोक बिक्री सितंबर में 20 प्रतिशत घटकर 3,399 इकाई पर
नयी दिल्ली, एक अक्टूबर (भाषा) वाहन विनिर्माता रेनो इंडिया की सितंबर के दौरान घरेलू बाजार में थोक बिक्री सालाना आधार पर 20 प्रतिशत घटकर 3,399 वाहन रह गई।
कंपनी ने एक साल पहले के समान माह में 4,265 वाहनों की थोक बिक्री की थी।
हालांकि, अगस्त के 2,842 वाहनों के मुकाबले सितंबर महीने में कंपनी की थोक बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ गई है।
रेनो इंडिया ने बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा कि इस साल जनवरी से सितंबर के दौरान उसने घरेलू बाजार में 35,378 वाहन बेचे हैं, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 36.6 प्रतिशत अधिक है।
कंपनी ने सितंबर में एएमडब्ल्यू मोटर्स के साथ साझेदारी में श्रीलंका को वाहन निर्यात फिर शुरू किया।
रेनो इंडिया फिलहाल भारत में क्विड, काइगर, ट्राइबर और डस्टर मॉडल बेचती है। कंपनी 17 अक्टूबर को डस्टर के हाइब्रिड संस्करण को पेश करने की योजना बना रही है।
भाषा प्रेम
प्रेम अजय
अजय
लेखक के बारे में
Web Title: रेनो इंडिया की थोक बिक्री सितंबर में 20 प्रतिशत घटकर 3,399 इकाई पर
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pmएनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव
01 Oct 2026 | 10:00 pmमहंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 9:56 pmकार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी
01 Oct 2026 | 9:45 pmएसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया
01 Oct 2026 | 9:32 pmन्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार
01 Oct 2026 | 9:26 pmसेबी ने आइनॉक्स क्लीन एनर्जी के आईपीओ दस्तावेजों को फिलहाल ‘रोका’
01 Oct 2026 | 9:23 pm