मंटो की मुख्य अदाकारा रसिका दुगल बनी वृक्ष की शो स्टॉपर

मंटो की मुख्य अदाकारा रसिका दुगल बनी वृक्ष की शो स्टॉपर

मंटो की मुख्य अदाकारा रसिका दुगल बनी वृक्ष की  शो स्टॉपर
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 am IST
Published Date: August 24, 2018 1:52 pm IST

रसिका दुगल, जो जल्द ही नंदिता दास की मंटो में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ रुपहले पर्दे पर नज़र आयेंगी, उन्होंने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। नवोदित अभिनेत्री ने कल शाम लॅक्मे फैशन वीक में एक जैविक फैशन ब्रांड, वृक्ष के लिए रैंप पर चलकर  शो स्टॉपर  के रूप में अपनी उपस्थित दर्ज करवाई है। 

बता दें कि रसिका हमेशा से  फैशन के प्रति सजग रही है।उन्हें कई कार्यक्रमों में जैविक ब्रांड के कपड़े पहने हुए देखा गया है। इस साल कांन्स  फिल्म फ़ेस्टिवल के मौके पर ही उन्हें इसी तरह के कपड़े पहने हुए देखा गया था। 

इस अवसर पर रसिका ने कहा कि “फैशन वीक में वृक्ष के पहले शो का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं बुनाई की इस कला में शामिल परिशुद्धता और शिल्पकौशल (या मुझे नारी शिल्पकौशल कहना चाहिए) द्वारा हमेशा प्रभावित होती हूँ। उन्होंने कहा, “मैं इस हुनर का जश्न मनाने और गुंजन के उत्कृष्ट डिजाइनों और वस्त्रों में साड़ी का जश्न मनाने के लिए मुझे मौका देने के लिए आभारी हूँ जो परंपरागत और व्यक्तिगत शैली का एक सामंजस्यपूर्ण मिश्रण है।”

वेब डेस्क IBC24

 

 


लेखक के बारे में