Roopnarayan Sinha Death: छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन, कार्डियक अटैक ने ली जान
Roopnarayan Sinha Death: छग योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा की मौत, कार्डियक अटैक से गई जान
Roopnarayan Sinha Death
Roopnarayan Sinha Death: छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, छग योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा की मौत हो गई, बताया जा रहा है कि, कार्डियक अटैक से उनकी मौत हुई है। उनके निधन की खबर के बाद राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।
बताया जा रहा है कि रूपनारायण सिन्हा भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। वे इस अभियान के प्रभारी भी थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अटैक आया। हालत बिगड़ने के बाद उन्हें आनन-फानन में सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
रूपनारायण सिन्हा छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष थे और उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त था। उनके निधन की खबर के बाद राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।
छग योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा की मौत https://t.co/naVxh5RjMN
— IBC24 News (@IBC24News) May 26, 2026

Facebook


