Ration Card Apply Online: अब नए राशन कार्ड बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, घर बैठे कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन, जानिए क्या है प्रक्रिया
Ration Card Apply Online: अब नए राशन कार्ड बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, घर बैठे कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन, जानिए क्या है प्रक्रिया
Ration Card Apply Online | Photo Credit: AI
- ₹2.5 लाख सालाना आय वाले परिवार भी आवेदन कर सकते हैं
- घर बैठे कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
नई दिल्ली: Ration Card Apply Online अगर आपके पास भी राशन कार्ड (Delhi Ration Card) नहीं है और आप भी नए राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, दिल्ली में नए राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन शुरू हो चुका है। (New Ration Card Apply Online) आप घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही दिल्ली की सरकार रेखा गुप्ता ने राशन कार्ड के लिए आय की सीमा बढ़ा दी है। इस वर्ष जनवरी में इसे बढ़ाकर 1.20 लाख रुपये किया गया था। सीएम रेखा गुप्ता ने आय की सीमा को बढ़ाकर ढाई लाख रुपये वार्षिक कर दिया है।
2,50,000 रुपये सालाना कमाई वाले परिवार भी कर सकते हैं आवेदन
Ration Card Apply Online सीएम रेखा गुप्ता ने पिछले सप्ताह आयोजित प्रेसवार्ता में कहा था कि जल्द ही 2,50,000 रुपये सालाना कमाई वाले परिवार भी अपना राशन कार्ड बनवा सकेंगे। इसके अलावा अब दिल्ली में 7.72 लाख लोगों के नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि 13 वर्षों तक दिल्ली में नया राशन कार्ड नहीं बनाया गया। अब नए राशन कार्ड और परिवार के सदस्यों के नाम जोड़ने के लिए 15 मई से ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरकार ने राशन वितरण व्यवस्था का व्यापक ऑडिट कराया गया है जिसमें 7,71,384 अपात्र और फर्जी लाभार्थी पाए गए।
घर बैठे बनावा सकते हैं राशन कार्ड
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में नए राशन कार्ड बनना फिर से शुरू हो गए हैं। अब राशन कार्ड बनवाने के लिए आपको किसी भी जगह भटकने की जरूरत नहीं पढ़ेगी। आप घर बैठे ही ऑनलाइन राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको e-District Portal पर जाना होगा, जहां आप अपना दस्तावेज अपलोड करके ऑनलाइन राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
13 साल का इंतजार खत्म
दिल्ली में नए राशन कार्ड बनना फिर से शुरू हो गए हैं। अब घर बैठे e-District Portal के जरिए आसानी से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
ज़रूरी दस्तावेज:
🟧 आधार कार्ड
🟧 निवास प्रमाण पत्र
🟧 फैमिली इनकम सर्टिफिकेट
🟧 परिवार के सदस्यों का विवरण
दिल्ली सरकार… pic.twitter.com/fjofUPeLJC
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) May 26, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat: पेट्रोल-डीजल का ‘चौका’.. महंगाई का ‘छौंका’! जेब पर बढ़ रहा बोझ, सड़क पर उतरे लोग, क्या ये अभी सिर्फ ट्रेलर है?
- Vaibhav Suryavanshi Latest News: जो कोई क्रिकेटर नहीं
- Dr Ramchandra Sunita Godbole Padma Shri: जंगलों में रहकर 1 लाख मरीजों का किया मुफ्त इलाज! गोडबोले दंपति को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, सीएम साय ने दी बधाई, बताया छत्तीसगढ़ का गौरव

Facebook


