Sagar News: पुलिस चौकी परिसर में इस हाल में मिली हलवाई की लाश, मचा हड़कंप
Sagar News: सागर में पुलिस चौकी परिसर से एक युवक का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। मामला गोपालगंज थाना क्षेत्र की शनीचरी चौकी का है।

Sagar News
- सागर के गोपालगंज थाना क्षेत्र की शनीचरी चौकी परिसर में 28 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई
- परिजनों ने शरीर पर चोट के निशान का हवाला देते हुए हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है
- पुलिस का कहना है कि युवक ने पहले डायल-112 पर कॉल की थी और बाद में अस्पताल से निकलने के कुछ समय बाद उसका शव चौकी परिसर में मिला
Sagar News: सागर में पुलिस चौकी परिसर से एक युवक का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। मामला गोपालगंज थाना क्षेत्र की शनीचरी चौकी का है, जहां 28 वर्षीय राजू अठ्या का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक कृष्णगंज वार्ड का निवासी था और हलवाई का काम करता था। शव पर चोटों के निशान मिलने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस इसे संदिग्ध मौत मानकर जांच में जुटी है। इस घटना ने पुलिस की रात्रिकालीन व्यवस्था और चौकी की सुरक्षा पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की
Sagar News जानकारी के मुताबिक, राजू अठ्या मंगलवार शाम करीब छह बजे घर आया था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। बुधवार सुबह उसका शव शनीचरी चौकी परिसर में मिलने की सूचना पर परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। शव पर कुछ जगह चोट के निशान दिखाई देने के बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि दो दिन पहले राजू का कुछ लोगों से विवाद हुआ था और उसके साथ मारपीट की गई थी। उनका कहना है कि यह सामान्य मौत नहीं बल्कि हत्या का मामला है। परिजनों ने निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Sagar News गोपालगंज थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि युवक शराब पीने का आदी था। देर रात उसने डायल-112 पर फोन कर अपनी मां को गोली मारने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन जांच में ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया। पुलिस के अनुसार युवक ने नशे की हालत में खुद को भी चोट पहुंचाई थी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद वह अस्पताल से चला गया और कुछ समय बाद उसका शव चौकी परिसर में मिला।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू
Sagar News फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल सहित आसपास के सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। वहीं, चौकी परिसर में युवक का शव मिलने से पुलिस की रात्रिकालीन ड्यूटी और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं कि युवक चौकी परिसर तक कैसे पहुंचा,उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई और शरीर पर मिले चोटों के निशान कैसे आए। इन सभी सवालों के जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेंगे।
ये भी पढ़ें
- Kailash Vijayvargiya Letter: मंत्री के पत्र पर मचा सियासी बवाल, कांग्रेस ने बोला तीखा हमला, कहा- “जनता भुगत रही है कीमत”…. जानें और क्या कहा?
- Viksit Bharat G Ram Ji Yojana: छत्तीसगढ़ के मजदूरों के लिए खुशखबरी, देशभर में लागू हुआ वीबी जी राम जी योजना, जानिए अब बढ़कर कितनी मिलेगी मजदूरी?
- Shukra Gochar Rashifal: 4 जुलाई को शुक्र करेंगे गोचर, बदलेगी इन राशियों की किस्मत, पूरे होंगे अधूरे काम
- धर्म परिवर्तन के दबाव में युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: शव सागर के गोपालगंज थाना क्षेत्र स्थित शनीचरी पुलिस चौकी परिसर में मिला।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.
और भी पढ़ें...Web Title: Sagar News
Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi
और भी पढ़ें ›
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm