राजधानी में आशा- उषा कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी को पूर्व मंत्री ने बताया अनुचित
राजधानी में आशा- उषा कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी को पूर्व मंत्री ने बताया अनुचित
भोपाल। आशा उषा कार्यकर्ता के प्रदर्शन पर पुलिस ने सख्ती दिखाई है। पुलिस ने संगठन की प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी कौरव को गिरफ्तार किया है। प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी के बाद बड़ी संख्या में आशा उषा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आईं हैं।
आशा उषा कार्यकर्ता को समर्थन देने कांग्रेस नेता पीसी शर्मा प्रदर्शन स्थल पहुंचे हैं। शर्मा ने सरकार पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। वहीं कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी कौरव की गिरफ्तारी का विरोध किया है। इस दौरान कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने ऐलान किया है कि कांग्रेस पार्टी आशा उषा कार्यकर्ताओ के साथ है।
Read More News: पेट्रोल-डीजल के दामों में लगी आग, यहां पेट्रोल 108 तो डीजल 100 रुपए…
आशा उषा कार्यकर्ताओं का तेज हो रहे प्रदर्शन केखिलाफ पुलिस भी सख्ती बरत रही है। पुलिस अब कार्यकर्ताओं के गाड़ियों को प्रदर्शन स्थल से हटाने में जुट गई है।

Facebook


