बहुप्रतीक्षित फिल्म शकीला का फ़र्स्ट पोस्टर हुआ लॉन्च

बहुप्रतीक्षित फिल्म शकीला का फ़र्स्ट पोस्टर हुआ लॉन्च

बहुप्रतीक्षित फिल्म शकीला का फ़र्स्ट पोस्टर हुआ लॉन्च
Modified Date: November 29, 2022 / 01:31 am IST
Published Date: November 21, 2018 10:41 am IST

मुंबई। बहुप्रतीक्षित फिल्म शकीला का पोस्टर सामने आ गया है।जिसमें एक्ट्रेस रिचा चड्ढा टाइटल रोल कर रही है। ज्ञात हो कि केरल में ग्लैमर का पर्याय माने जाने वाले प्रामाणिक सोने के आभूषणों से ढकी हुई रिचा बिल्कुल शकीला खान जैसी दिख रहीं हैं।

दिलचस्प बात यह है कि अभिनेत्री का एटिट्यूड पीछे की दीवार पर लिखी गई अपमानजनक बातों के प्रति बेहद विद्रोही लग रहा है। उन खरोंच कर उकेरी गई बातों में उनके त्वचा के रंग, शरीर और धार्मिक विश्वास के साथ-साथ कुछ अश्लील चित्र भी दिखाई दे रहे हैं।ऐसा लगता है कि निर्देशक इंद्रजीत लंकेश सतर्क हैं और जैसा कि एक हालिया ब्लॉकबस्टर के मामले में हुआ, अपनी इस फिल्म में वे खुद पर सच्चाई पर ‘सफ़ेदी पोतने’ का आरोप नहीं लगने देना चाहते।ज्ञात हो कि पूरे संघर्ष के बाद शकीला कैमरे में आत्मविश्वास के साथ दिख रही है। मैजिक सिनेमाज़ और योद्धाज़ एंटरटेनमेंट द्वारा बनाई गई यह फिल्म मार्च 2019 में रिलीज होने वाली है।


लेखक के बारे में